back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBI का आदेश- Sunday को खुलेंगे बैंक, इनकम टैक्स ऑफिस में भी नहीं होगी इतवार की छुट्टी

Bank Open Sunday : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। अब रविवार को भी बैंक खुलेंगे। RBI ने 31 मार्च को सभी बैंक खोलने को कहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। अब रविवार को भी बैंक खुलेंगे। RBI ने इस फाइनेंसियल ईयर के आखिरी दिन यानी 31 मार्च को सभी बैंकों को खोलने का आदेश दिया है। 31 मार्च इस साल रविवार को पड़ रहा है। आरबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर यह सूचना साझा की है। RBI ने कहा कि 31 मार्च 2024 को रविवार होने के बाद भी सभी बैंक खुले रहेंगे। चालू वित्त वर्ष 2023-24 का आखिरी दिन होने के कारण यह फैसला लिया गया है।

इसी वित्त वर्ष में दर्ज होने चाहिए ट्रांजेक्शन

आरबीआई ने सभी बैंकों को भेजे निर्देश में कहा है कि वित्त वर्ष के अंत तक के सभी ट्रांजेक्शन उसी साल दर्ज हो, इसलिए बैंकों को काम करने को कहा गया है। शनिवार को भी बैंक खुले रहेंगे। इसके अतिरिक्त एनईएफटी (NEFT) और आरटीजीएस (RTGS) ट्रांजेक्शन भी रात 12 बजे तक होंगे। सरकारी चेक क्लीयरिंग के लिए भी विशेष प्रावधान किए जाएंगे। इधर, स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।

इनकम टैक्स के सभी ऑफिस खुले रहेंगे

इससे पहले इनकम टैक्स विभाग ने अपने सभी ऑफिस खोले रखने का ऐलान किया था। विभाग ने गुड फ्राइडे की छुट्टी समेत शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द कर दी थी। विभाग ने गुड फ्राइडे के कारण इसी महीने पड़ने वाले लॉन्ग वीकेंड को कैंसिल किया था। 29 मार्च को गुड फ्राइडे है। 30 मार्च को शनिवार और 31 मार्च को रविवार है, इसलिए 3 दिन की छुट्टी पड़ रही थी। इससे वित्त वर्ष अंत में विभाग के कई काम अटक जाते। इस वजह से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा कि आईटी ऑफिस 29, 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

RBI Repo Rate: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 5.25% पर बरकरार; EMI फिलहाल जितनी थी उतनी ही रहेगी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2026 की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में कोई...
spot_img

Latest Stories

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵