back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NTPC Green Energy Limited IPO: खुल गया 10,000 करोड़ रुपये का खजाना, सरकारी कंपनी में 14 हजार से करें निवेश

NTPC Green Energy Limited IPO: आज 19 नवंबर को सरकार के स्वामित्व वाली एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ निवेशकों के लिए खुल गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उन निवेशकों के लिए आईपीओ मार्केट में लगातार बहार आ रही है जो आईपीओ के जरिए अपने पैसे को शेयर मार्केट के जरिए बढ़ाना चाहते हैं। बीते कुछ महीनों में कोई न कोई आईपीओ लगातार आ ही रहा है। एक बार फिर उन निवेशकों के लिए खुशखबरी आ चुकी है। दरअसल, सरकारी कंपनी NTPC Green Energy Limited IPO आज 19 नवंबर को लॉन्च हो गया है जिसमें निवेशक 22 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। इसके शेयरों की लिस्टिंग 27 नवंबर को हो सकती है। कंपनी का आईपीओ के जरिए 10,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। जिसमें निवेशक केवल 14 हजार रुपये से एक लॉट खरीद पाएंगे।

ग्रे मार्केट में कैसी है NTPC Green Energy Limited IPO की स्थिति

NTPC Green Energy के आईपीओ की ग्रे मार्केट में स्थिति बिल्कुल अच्छी नहीं दिखाई दे रही है। NTPC Green Energy Limited IPO GMP केवल 70 पैसै पर ट्रेड कर रहा है। अनलिस्टिड मार्केट में इसका प्रीमियम उन निवेशकों के लिए झटका है जो इसके साइज के चलते इससे अच्छे खासे मुनाफे की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि आईपीओ के खुलने से एक दिन पहले भी यह भाव केवल 1 रुपये का आस पास ही था। ऐसे में अगर शेयर लिस्ट होने तक ग्रे मार्केट में यही स्थिति बनी रहती है तो लिस्टिंग के समय निवेशकों को केवल नाम मात्र का ही मुनाफा होगा। उदाहरण के तौर पर अगर प्रति शेयर 108 रुपये के स्तर पर लिस्ट होता है तो इसमें केवल 70 पैसे और जोड़ दिए जाएंगे जो निवेशको में निराशा का कारण बना हुआ है।

शॉर्टटर्म में निवेश न करने की सलाह दे रहे हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो निवेशक NTPC Green Energy Limited IPO में दांव लगाना चाहते हैं तो शॉर्टटर्म में निवेश न करने की सलाह दी जाती है। सरकार के स्वामित्व वाली इस कंपनी के आईपीओ की ग्रे मार्केट में हालत बेशक ज्यादा अच्छी नहीं है लेकिन निवेशकों को इसमें लॉन्ग टर्म में लाभ मिल सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵