back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम स्‍वनिधि योजना: अब 90 हजार तक मिलेगा गारंटी-फ्री लोन, समय सीमा 2030 तक बढ़ी, जल्दी उठाएं लाभ

केंद्र ने पीएम स्‍वनिधि योजना की अवधि 31 मार्च 2030 तक बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले से लगभग 1.15 करोड़ रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे व्यापारी लाभान्वित होंगे, करीब 50 लाख नए लाभार्थी शामिल हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश के आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में, 1 जून 2020 को रेहड़ी-पटरी वालों के लिए पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi Yojna) शुरू की गई, जिससे वे आसानी से छोटे लोन लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) अब और भी मजबूत हुई है। पहले बिना गारंटी 80-90 हजार रुपये तक लोन मिलता था, अब मोदी सरकार के बदलाव से स्ट्रीट वेंडर्स को अपने व्यवसाय को बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का नया अवसर मिलेगा।

योजना की डेटलाइन आगे बढ़ी 

केंद्र ने पीएम स्‍वनिधि योजना की अवधि 31 मार्च 2030 तक बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले से लगभग 1.15 करोड़ रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे व्यापारी लाभान्वित होंगे, जिनमें करीब 50 लाख नए लाभार्थी शामिल हैं।

लोन की सीमा बढ़ाई गई

पहले पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत तीन चरणों में लाभार्थियों को कुल 80 हजार रुपये का लोन मिलता था। अब सरकार ने इस राशि में वृद्धि कर दी है और लाभार्थियों को कुल 90 हजार रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके व्यवसाय को और मजबूती मिलेगी। इसके लिए योजना के माध्‍यम से पहले चरण में 15,000 रुपये, दूसरे चरण में 25,000 रुपये, तीसरे चरण में 50,000 रुपये इस प्रकार से लोन तीन चरणों में मिलेगा

अब तक कितने लोग हुए लाभांवित?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 30 जुलाई 2025 तक 68 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 96 लाख से अधिक लोन वितरित किए गए हैं, जिनकी कुल राशि लगभग 13,797 करोड़ रुपये है। इनमें से 47 लाख से अधिक लाभार्थी डिजिटल भुगतान से जुड़े हुए हैं और उन्होंने अब तक करोड़ों डिजिटल ट्रांजैक्शन किए हैं।

आधार कार्ड से मिलेगा लोन

पीएम स्वनिधि योजना की सबसे खास बात है इसका गारंटी-फ्री लोन। किसी संपत्ति को गिरवी रखने की जरूरत नहीं, बस आधार कार्ड के जरिए चरणबद्ध तरीके से आसानी से लोन प्राप्त किया जा सकता है।

स्कीम की और क्‍या है बाकी सुविधाएं 

समय पर लोन चुकाने वाले लाभार्थियों को अब UPI-लिंक्ड रूपे क्रेडिट कार्ड भी मिलेगा। इसके साथ ही छोटे कारोबारियों को डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए 1,600 रुपये तक का डिजिटल कैशबैक भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उनका व्यवसाय और सशक्त बनेगा।

योजना को लेकर सरकार का मकसद 

इस योजना के विस्तार का उद्देश्य छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें पूरी तरह आत्मनिर्भर करना है। सरकार का लक्ष्य है कि सभी छोटे विक्रेता डिजिटल पेमेंट सिस्टम से जुड़ें और बिना किसी बाधा के वित्तीय सहायता का लाभ उठाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...