back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

500 रुपये के नोट को लेकर RBI का बड़ा अपडेट, जानिए सरकार ने भी जारी कर दिया बयान

500 रुपये के नोट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बीते कुछ दिनों से पांच सौ रुपये के नोट बंद होने की ख़बर मीडिया के गलियारे में लगातार घूम रही है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । 500 सौ रुपये के नोट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बीते कुछ दिनों से पांच सौ रुपये के नोट बंद होने की ख़बर मीडिया के गलियारे में लगातार घूम रही है। दावा किया जा रहा है कि इसे सरकार आने वाले दिनों में बंद कर सकती है। इसके पीछे RBI की उस गाइडलाइंस का हवाला दिया जा रहा था, जिसमें सभी बैकों को निर्देशित किया गया था कि वे ATM में पर्याप्त संख्या में 200 रुपये और 100 रुपये के नोटों को बढ़ाएं। इस वजह से 500 रुपये के नोट को लेकर सभी का ध्यान अचानक इस ओर खींच गया। 

इस बीच यह खबर सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए आग की तरह फैल गई। कई तरह-तरह के दावे करने की बातें भी सामने आई। इसे लेकर सरकार ने एक बड़ा अपडेट दिया है। अब खुद PIB की फैक्ट चेक यूनिट ने इस बारे में खुद सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर इस बारे में बताया है। पोस्‍ट में लिखा कि एक यूट्यूब चैनल, जिसका नाम कैपिटल टीवी है, उसने 500 रुपये को नोट के बंद होने की खबर दिखाई है।  

500 रुपये के नोट पर PIB का बड़ा बयान


500 रुपये के नोट पर PIB ने बड़ा बयान दिया है। पीआईबी ने आगे कहा कि इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है और ये पूरी तरह से फेक खबर है। RBI की तरफ से ऐसा कोई भी ऐलान नहीं किया गया है और आगे आने वाले दिनों में अभी की तरह ही सर्कुलेशन में बना रहेगा।

गौरतलब है कि, जब से RBI का निर्देश ATM में सौ रुपये और दो सौ रुपये के नोटों की संख्या बढ़ाने का दिया है, उसके बाद तब से कुछ एक्सपर्ट्स इसे अपने हिसाब से अध्‍ययन और आकलन कर रहे हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का ये मानना है कि धीरे-धीरे जब पर्याप्त संख्या में इन नोटों का सर्कुलेशन बाजार में आ जाएगा, उसके बाद 500 रुपये के नोटों को निकाला जा सकता है।

इधर आध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जब ये कहा कि केन्द्र सरकार को 500 रुपये के नोट को बंद कर देना चाहिए, उसके बाद ये और मीडिया की सुर्खियों में आ गया। हालांकि, अब जबकि PIB फैक्ट चेक की टीम ने साफ कर दिया है, उसके बाद अब किसी को किसी तरह का कोई शक नहीं रह जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

RBI Repo Rate: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 5.25% पर बरकरार; EMI फिलहाल जितनी थी उतनी ही रहेगी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2026 की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में कोई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...