back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RVNL Share का दाम 7% उछला, NHPC, Yes Bank, Paytm, Reliance के Share Price जानें

Today Share Market Updates: RVNL के शेयरों में उछाल जारी है। स्टॉक ने पिछले 5 दिनों में 20% से ज्यादा की बढ़त दिखाई है। एक महीने में यह शेयर 31% से अधिक उछला है।

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार में बढ़त के बीच कुछ शेयरों ने जबर्दस्त तेजी दिखाई है। जबकि, कुछ दिग्गज कंपनियों के शेयर में गिरावट आई है। रेलवे कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर में सात प्रतिशत की उछाल है। इसका शेयर 397 के इंट्राडे हाई पर पहुंचा था। दोपहर करीब 1 बजे शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी पर था। यह करीब 380 पर कारोबार कर रहा था। आज यह पिछले 52 सप्ताह के हाई पर पहुंचा है।

नागपुर में मेट्रो का काम मिलने से चढ़ा भाव

बता दें, पिछले हफ्ते एक ऑर्डर के मिलने के बाद भी RVNL ने लंबी उछाल लगाई थी। उसके बाद आज भी शेयर में तेजी है। इस बार भी वजह एक ऑर्डर है। दरअसल, RVNL को मेट्रो का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इससे इसके शेयरों में बढ़त है। RVNL को 187 करोड़ रुपए के मेट्रो स्टेशन प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर घोषित किया गया है। यह ऑर्डर नागपुर में 6 मेट्रो स्टेशन बनाने का है। कंपनी को 30 महीने में यह काम पूरा करना है।

NHPC का शेयर चढ़ा

एनएचपीसी शेयर 103.25 रुपए पर है। रिलायंस शेयर में गिरावट दर्ज की गई है। लंबे समय बाद पेटीएम शेयर में उछाल है। यह 357.80 रुपए पर पहुंचा है। इसमें 4.94% की बढ़त है। यश बैंक शेयर में भी बढ़ोतरी है।

Nifty में 30 अंकों की बढ़त

निफ्टी आज हरे निशान में खुला। सेंसेक्स 140 अंकों यानी 0.18 प्रतिशत के ऊपर खुला। यह 75547.36 के लेवल और निफ्टी 30 अंकों यानी 0.12 प्रतिशत चढ़कर 22984 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब हैकि बीते सप्ताह एफआईआई द्वारा भारतीय बाजार में 1165.54 करोड़ रुपए की बिकवाली की गई थी। जो पिछले कई सप्ताह में सबसे कम है। इससे स्पष्ट होता है कि विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों में फिर से भरोसा दिखा रहे हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...