back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gift Nifty, Stock Market Today: शिखर पर बाजार, Sensex और Nifty ने बनाए नए रिकॉर्ड, इन Shares में बढ़त

Stock Market Update: शेयर मार्केट की आज शानदार शुरुआत हुई। सेंसेक्स-निफ्टी ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया है। निफ्टी पर लिस्टेड शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, टाटा स्टील बढ़त दर्ज करने वाले शेयर हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय शेयर बाजार में एक सप्ताह से बढ़त जारी है। आज शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी शानदार तेजी के साथ खुले हैं। इसके बाद दोनों में तेजी का सिलसिला जारी है। बीएसई सेंसेक्स 200 अंक उछलकर 75655.46 के लेवल और निफ्टी 80 अंकों की बढ़त के साथ 23038.95 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने आज फिर नया रिकॉर्ड हाई बना दिया है। सेंसेक्स 75679.67 और निफ्टी 23043.20 के ऑल टाइम हाई पर पहुंचे हैं। बता दें, शुक्रवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकॉर्ड हाई बनाए थे।

टॉप गेनर्स और लूजर शेयर

आज निफ्टी पर लिस्टेड शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, डिविस लैब्स, एनटीपीसी, हिंडाल्को, टाटा स्टील प्रमुख रूप से बढ़त वाले शेयर हैं। दूसरी ओर विप्रो, आयशर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, डॉ. रेड्डीज लैब्स शुरुआत से नुकसान दर्ज करने वाले शेयर रहे।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीद

आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी हो रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 316 अंक उछलकर 52740 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 143 अंकों की बढ़त के साथ 17024 पर कारोबार कर रहा था। ऑटो, मीडिया, एनर्जी इंडेक्स लाल निशान में हैं। आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

पिछले हफ्ते दर्ज की थी रिकॉर्ड बढ़त

पिछले सप्ताह सेंसेक्स 1404 अंकों की उछाल के साथ 75410 के लेवल पर बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स ने 75636 अंकों का नया ऑल टाइम हाई बनाया था। निफ्टी 455 अंकों की उछाल के साथ 22957 अंकों पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी ने 23026 अंकों का नया रिकॉर्ड हाई बनाया था।

विदेशी निवेशकों का फिर बढ़ा भरोसा

पिछले सप्ताह एफआईआई द्वारा भारतीय बाजार में 1165.54 करोड़ रुपए की बिकवाली की गई थी। जो पिछले कई सप्ताह में सबसे कम है। इससे स्पष्ट होता है कि विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों में फिर से भरोसा दिखा रहे हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...