back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BHEL Share Price : कल ऑलटाइम हाई पर पहुंचा भेल शेयर आज धड़ाम, निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की सलाह

BHEL Share Price Cracks : कई ब्रोकरेज फर्म्स ने शेयरों में गिरावट के बीच BHEL पर पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने नए टारगेट के साथ इसमें खरीदारी की राय दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में आज बड़ी गिरावट आई। भेल के शेयर 6 फीसदी से अधिक टूटे हैं। शेयर सुबह 9:45 बजे 298 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इसके बाद शेयर में थोड़ी सुधार दिखी और दोपहर 1.39 बजे 5 फीसदी से अधिक टूटकर 303.15 रुपये पर आ गए। इस शेयर में गिरावट चौथी तिमाही में कंपनी के खराब नतीजों के बाद आई है। हालांकि, गिरावट के बीच कई ब्रोकरेज फर्म्स ने BHEL पर पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने निवेशकों को इसमें नए टारगेट के साथ खरीदारी की राय दी है। इस समय स्टॉक का 52 वीक हाई 322.35 रुपये और 52 वीक लो 77.30 रुपये है।

‘तीन से चार साल में रिवर्स होगा ऑर्डर साइकल’

ब्रोकरेज फर्म Antique ने कहा कि कंपनी का ऑर्डर साइकल अगले तीन से चार साल में रिवर्स होगा। कंपनी की कमाई कई गुना बढ़ जाएगी। Antique ने स्टॉक के लिए BUY रेटिंग को बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाया है। साथ ही निवेशकों को 360 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Nuvama ने भी दिया पॉजिटिव व्यू

ब्रोकरेज फर्म ने Nuvama ने भी पॉजिटिव व्यू दिया है। कंपनी के पास स्ट्रांग बुक ऑर्डर है। फर्म ने स्टॉक के लिए BUY रेटिंग को बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस में इजाफा करके 400 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए निवेश की सलाह दी है।

कैसे रहे कंपनी के नतीजे?

चौथी तिमाही में BHEL का नेट प्रोफिट 25.63 फीसदी घटा है। यह 489.62 करोड़ रुपये रहा। जो वित्त वर्ष 2023 के समान अवधि में 658.02 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 8416.84 करोड़ रुपये रही थी, जो वित्त वर्ष 2023 की समान अवधि में 8338.61 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। शेयर के परफॉर्मेंस को देखें तो कुछ वर्षों में अच्छा रिटर्न देने वाला मल्टी बैगर स्टॉक है। स्टॉक ने बीते एक माह में 16.93 फीसदी, बीते 6 महीने में 114.70 प्रतिशत, एक साल में 282.28 प्रतिशत, पांच साल में 364.60 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BHEL का बढ़ा भाव; Adani के फैसले से रॉकेट बना Share, पैसा लगाएं या नहीं?

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Elections 2024) में एनडीए सरकार (NDA Government) की वापसी से अडाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵