back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sensex Opening Bell : अबकी बार 80000 पार, शेयर बाजार ने 10 साल में 21222 से 80 हजार तक भरा उड़ान

Sensex All Time High: 03 जुलाई यानी आज का दिन शेयर मार्केट के इतिहास में बड़ा दिन है। आज सेंसेक्स 80074.3 के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा। अब अनुमान जताया जा रहा कि बहुत जल्द बाजार 01 लाख के पार पहुंचेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने आज इतिहास रच दिया। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) ने आज कारोबार की शुरुआत के साथ ही 80000 का लेवल पार कर दिया। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय इंडेक्स में जबरदस्त तेजी दिखी। निफ्टी भी 24250 के लेवल को पार किया। बता दें, साल 2014 में सेंसेक्स ने 21222 के लेवल पर था। इस साल के अंत में सेंसेक्स 27499 के लेवल पर पहुंचा। 2015 में सेंसेक्स 30024 के हाई लेवल को छुआ था। साल 2016 में 26626 पर बंद हुआ और 2017 में 26711 के लेवल से एंट्री की थी। इस साल का अंत 34056 के लेवल पर हुआ था। साल 2018 में सेंसेक्स 38989 के हाई पर पहुंचकर साल के अंत में 36068 पर बंद हुआ था। साल 2019 में सेंसेक्स ने 36161 के लेवल पर एंट्री मारी थी। इस साल बाजार 41253 के लेवल पर बंद हुआ था।

आज कैसी रही ओपनिंग?

आज शेयर बाजार के खुलते ही बीएसई का सेंसेक्स 481.44 अंक बढ़कर 79922.89 पर खुला था। कुछ ही मिनटों में यह 572 अंक उछलकर 80000 के लेवल को पार कर गया। सेंसेक्स ने 80039.22 के लेवल को छुआ। बता दें, मंगलवार को सेंसेक्स सुस्ती के साथ बंद हुआ था। निफ्टी भी 18.10 अंक गिरकर 24123.85 के लेवल पर बंद हो गया था। सेंसेक्स 34.73 अंक गिरा था। यह 79441.46 के लेवल पर क्लोज हो गया था। मगर, इसने प्री-ओपन में 80129 का लेवल छुआ था। 

BSE के 30 में से 21 Shares हरे निशान में

आज बीएसई (BSE) के 30 शेयरों में से 21 हरे निशान में हैं। बैंकिंग शेयरों ने कमाल दिखाया है। इस चलते बैंक निफ्टी (Bank Nifty) ने 53000 अंकों के रिकॉर्ड लेवल को पार किया। HDFC Bank का Share 2.97% चढ़ा। यह 1781.60 रुपए पर कारोबार कर रहा था। ICICI Bank का शेयर दो फीसदी चढ़कर 1215 रुपए पर था। Axis Bank के शेयर में भी 2 फीसदी की उछाल है। यह 1277.95 रुपए और Kotak Bank का शेयर 1.50 फीसदी चढ़कर 1799.90 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

ये Shares रहे सबसे अधिक लाभ में

आज बीएसई पर बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कैपिटल गुड्स के शेयर क्रमशः 851 अंक, 261 अंक और 380 अंकों की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा लाभ में रहे। वहीं, सबसे ज्यादा नुकसान में आईटी शेयर रहे। बीएसई आईटी इंडेक्स 102 अंक फिसलकर 37939 के लेवल पर पहुंचा। टीसीएस, इंफोसिस, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵