नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार (Share Market) ने लगातार तीसरे दिन आज ऑल टाइम हाई (Share Market All Time High) बनाया है। सेंसेक्स (Sensex) ने 79013 और निफ्टी (Nifty) ने 23966 का हाई बनाया। सेंसेक्स (Sensex) 200 अंकों से अधिक चढ़कर 79000 के लेवल पर कारोबार कर रहा। निफ्टी (Nifty) भी 50 अंक ऊपर चढ़ा है। यह 23950 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) के 30 शेयरों में से 17 शेयरों में गिरावट है। जबकि, 13 शेयरों में तेजी बनी है। मेटल और बैंकिंशेयरों (Metal and Banking Shares) में अधिक तेजी है। वहीं, ऑटो और IT शेयरों ने 25 जून और 26 जून को भी ऑल टाइम हाई बनाया था। अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त है।ग
एशियाई बाजार गिरे
आज एशियाई बाजारों में गिरावट है। जापान के निक्केई और चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1 प्रतिशत गिरा है। हांगकांग का हैंग सेंग 2 प्रतिशत लुढका है। फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टरों (FIIs) ने 3535.43 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए। डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टरों (DII) ने 5103.67 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। बुधवार को अमेरिकी बाजार में मामूली बढ़त दिखी थी। डाउ जोन्स में 0.04 प्रतिशत की तेजी थी। नैस्डैक 0.49 प्रतिशत और S&P 500 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
बाजार ने कल बनाया था ऑल टाइम रिपोर्ट
26 जून को शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स 620 अंकों की तेजी से रिकॉर्ड 78674 लेवल पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 147 अंक चढ़ा था। यह 23868 के रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ था।
ये शेयर घाटे और फायदे में
सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से आज महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नेस्ले के शेयरों को अधिक नुकसान हुआ। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर फायदे में हैं। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट घाटे में हैं।
सकारात्मक रुख के साथ अमेरिकी बाजार हुए थे बंद
बुधवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की गिरकर 85.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे। इन्होंने शुद्ध रूप से 3535.43 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




