back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Budget बाद Share Market ने भरी उड़ान; Paytm गिरा, ये हैं टॉप-5 गेनर्स-लूजर्स शेयर

Share Market: अंतरिम बजट के बाद आज घरेलू शेयर बाजार भारी तेजी के साथ खुले। निफ्टी 21,800 पर खुला। हालांकि पेटीएम का शेयर लगातार दूसरे दिन 20 प्रतिशत के निचले सर्किट के साथ खुला।

नई दिल्ली, रफ्तार। अंतरिम बजट के बाद आज घरेलू शेयर बाजार भारी तेजी के साथ खुले। निफ्टी 21,800 पर खुला। हालांकि पेटीएम का शेयर लगातार दूसरे दिन 20 प्रतिशत के निचले सर्किट के साथ खुला। वहीं, जेफरीज ने पेटीएम को ‘खरीदें’ से घटाकर ‘अंडरपरफॉर्म’ किया और लक्ष्य मूल्य को 1050 रुपए प्रति शेयर से आधे से अधिक घटाकर 500 रुपए किया। बीएसई का सेंसेक्स 555.66 अंकों की तेजी के साथ 72200.96 अंकों के स्तर पर खुला। एनएसई का निफ्टी 171.30 अंकों की तेजी के साथ 21868.80 अंकों पर खुला। बीएसई में शुरुआत में 2,137 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई।

1,623 शेयर तेजी के साथ खुले

आज की ट्रेड कंपनियों में से 1,623 शेयर तेजी के साथ और 413 गिरावट के साथ खुलीं। 101 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे-बढ़े खुले। 189 शेयर 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। 7 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, 120 शेयर में सुबह से अपर सर्किट लगा है। 37 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। डॉलर के खिलाफ रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 82.86 रुपए के स्तर पर खुला।

आज के टॉप-5 गेनर शेयर

अदानी पोर्ट का शेयर 44 रुपए की तेजी के साथ 1262.45 रुपए पर खुला। बीपीसीएल का शेयर 16 रुपए की तेजी के साथ 523.95 रुपए पर खुला। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 23 रुपए की तेजी के साथ 1048.20 रुपए पर खुला। हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 103 रुपए की तेजी के साथ 4689.90 रुपए पर खुला। पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर 5 रुपए की तेजी के साथ 271.25 रुपए के स्तर पर खुला।

टॉप-5 लूजर शेयर

आयशर मोटर्स का शेयर 83 रुपए की गिरावट के साथ 3850.00 रुपए के स्तर पर खुला। एचडीएफसी लाइफ का शेयर 3 रुपए की गिरावट के साथ 584.50 रुपए पर खुला। लार्सन का शेयर 12 रुपए की गिरावट के साथ 3386.00 रुपए पर खुला। मारुति सुजुकी का शेयर 11 रुपए की गिरावट के साथ 10626.55 रुपए पर खुला।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...