back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market में धमाकेदार तेजी, ऑलटाइम हाई पर Sensex और Nifty

Stock Market Record: बीएसई सेंसेक्स ने ऑलटाइम हाई लेवल आज ओपनिंग की है। बैंक निफ्टी भी खुलते ही अपने रिकॉर्ड हाई लेवल के बेहद करीब पहुंचा था।

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार आज रिकॉर्ड हाई लेवल पर खुला है। सेंसेक्स ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंचा। बीएसई का सेंसेक्स 307.22 अंकों की ऊंचाई के साथ 74,555.44 और एनएसई का निफ्टी 64.65 अंकों की बढ़त के साथ 22,578.35 लेवल पर खुला है। बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन पहली बार 400 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। इसका एमकैप 400.88 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा है।

सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाए नए ऑलटाइम हाई लेवल

बीएसई का सेंसेक्स पहली 74600 लेवल के पार निकला है। इसने 74,673.84 का नया ऐतिहासिक शिखर छू लिया। एनएसई का निफ्टी पहली बार 22,623.90 लेवल पर पहुंचा है। आज के ये लेवल दोनों इंडाइसेज के सर्वाधिक हाई लेवल हैं।

ऐतिहासिक लेवल से चंद अंक ही दूर

बैंक निफ्टी में धमाकेदार तेजी दिख रही है। यह अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंचते-पहुंचते रह गया। इसका सर्वाधिक हाई लेवल 48,636.45 है। आज के कारोबार में इसने 48,629.05 का हाई बनाया है। मतलब यह अपने ऐतिहासिक शिखर से सिर्फ 7 अंक दूर रह गया। दिन के कारोबार में यह नया रिकॉर्ड कायम कर सकता है।

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों की चाल

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर उछाल पर हैं। 5 शेयरों में गिरावट है। एनएसई निफ्टी के 50 में से 40 शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। 10 शेयरों में तेजी है। सेंसेक्स और निफ्टी में एमएंडएम टॉप गेनर है। पावरग्रिड, एक्सिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त है। सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील कंपनियों के शेयरों में खासी तेजी है। वहीं, विप्रो और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ है।

ग्लोबल बाजारों की चाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्केई 225 फायदे में हैं। चीन का शंघाई कम्पोजिट और हॉन्गकान्ग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को पॉजिटिव रुख के साथ बंद हो गए थे। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क क्रूड वायदा 1.61 फीसदी गिरकर 89.71 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

रुपये में तेजी का रुख

शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.27 पर आया था। इसको लेकर तेजी का रुख दिख रहा था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...