back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Bazar: शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, ये हैं टॉप-5 गेनर और लूजर

Share Market News: शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ खुला। बीएसई का सेंसेक्स 1313.55 अंकों की गिरावट के साथ 71815.22 अंकों पर खुला।

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ खुला। बीएसई का सेंसेक्स 1313.55 अंकों की गिरावट के साथ 71815.22 अंकों पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 385.00 अंकों की गिरावट के साथ 21647.30 अंकों पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में 2119 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई। शेयर बाजार में आज की गिरावट का कारण मंगलवार यानी 16 जनवरी को एचडीएफसी बैंक द्वारा जारी वित्तीय परिणाम हैं। यह बाजार को उम्मीद से खराब लगे थे। इस वजह से आज एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 6 फीसदी गिरावट के साथ खुला, जिसके कारण शेयर बाजार में भी गिरावट आई। दरअसल, देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी एचडीएफसी बैंक है।

डॉलर के खिलाफ रुपया में 8 पैसे की गिरावट

आज ट्रेड होने वाली कंपनियों में से 1450 शेयर तेजी के साथ और 692 गिरावट के साथ खुलीं। 1312 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। 115 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। 9 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। 59 शेयर में सुबह से अपर सर्किट लगा है। 56 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। आज डॉलर के खिलाफ रुपया 8 पैसे की गिरावट के साथ 83.14 रुपए के स्तर पर खुला।

टॉप-5 गेनर शेयर

एचडीएफसी लाइफ का शेयर आज 6 रुपए की तेजी के साथ 617.00 रुपए पर खुला। आईटीसी का शेयर करीब 3 रुपए की तेजी के साथ 475.30 रुपए पर खुला। अदानी पोर्ट का शेयर 10 रुपए की तेजी लेकर 1202.85 रुपए पर, अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 56 रुपए की तेजी के साथ 10025.35 रुपए पर खुला। हीरो मोटोकार्प का शेयर 15 रुपए की तेजी लेकर 4399.30 रुपए के स्तर पर खुला।

टॉप-5 लूजर शेयर

एचडीएफसी बैंक का शेयर 96 रुपए की गिरावट के साथ 1582.80 रुपए पर खुला। हिन्डाल्को का शेयर 15 रुपए गिरकर 564.90 रुपए पर खुला। बजाज ऑटो का शेयर 160 रुपए गिरकर 7133.90 रुपए पर खुला। टाटा स्टील का शेयर 2 रुपए की गिरकर 134.85 रुपए के लेवल पर खुला। डॉ. रेड्डी लैब का शेयर 96 रुपए की गिरावट के साथ 5662.10 रुपए पर खुला।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच BSE...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...