back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

1 अगस्त से कई नियमों में होने जा रहे ये बड़े बदलाव, आम आदमी पर पड़ेगा इसका सीधा असर

1 अगस्त से आम लोगों से जुड़े कुछ ऐसे नियमों में बदलाव होने जा रहा है जो रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जुलाई का महीना खत्‍म होने में सिर्फ दो दिन बाकी है। अगले दो दिन बाद अगस्त का महीना में शुरू होने जा रहा है। ऐसे में फाइनेंशियल और बैंक से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ईंधन और रसोई गैस की कीमतों में भी अगस्‍त से बढ़ोत्‍तरी देखी जा सकती है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, 1 अगस्त से इस तरह के 6 नए ऐसे फाइनेंशियल बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर आम आदमी पर सीधा पड़ने वाला है। इस दौरान, हम बात करे तो UPI के नियमों में बदलाव होने से लेकर ईंधन और रसोई गैस तक की कीमतों में वृद्धि तक शामिल है। आइए देखते हैं कि अगले महीने से क्या कुछ बदलने जा रहा है। 

UPI में होने जा रहा बदलाव

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के ट्रोजेक्‍शन को लेकर बड़े बदलाव किए जा रहे है। निगम ने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने और ऐप्स पर लोडिंग कम करने के लिए पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे यूपीआई ऐप के लिए ट्रांजेक्‍शन और बैलेंज चेक करने की लिमिट तय करने जा रहा है। इस नए बदलाव के तहत अब यूजर्स 50 बार से ज्यादा अपना अकाउंट बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे।

ये सारे नियम सभी UPI यूजर्स पर होंगे लागू

इसके अलावा, डिजिटल पेमेंट जैसे ऐप का इस्‍तेमाल करने वाले यूजर्स दिन में केवल 25 बार ही एक ऐप से बैंक अकाउंट से जुड़ी डिटेल जांच पाएंगे। इसी के साथ, ऑटो-पे के लिए भी टाइम स्लॉट निर्धारित किया गया है। सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच और रात 9.30 के बाद। ये सारे नियम सभी UPI यूजर्स पर लागू होने जा रहे हैं। 

रसोई गैस की कीमतों में बदलाव की उम्‍मीद

इसके साथ ही, तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर महीने घरेलू और व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। बीते एक महीने पहले कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में कटौती जा सकती है। 

बीते कुछ महीनों में रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। सरकार द्वारा 1 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करने की उम्मीद है, जिसका आपकी जेब पर असर पड़ सकता है। 

CNG और PNG की बढ़ सकती है कीमत

CNG और PNG की कीमतों में 9 अप्रैल से कोई बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन 1 अगस्त से इनकी कीमतों में बदलाव होने की संभावना है। 

हवाई सफर हो सकता है महंगा

वही, इस बदलाव में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) भी शामिल है। एटीएफ की कीमतों में 1 अगस्त से बदलाव होने की संभावना है। इनका इस्तेमाल हवाई जहाजों में होता है। अगर ATF की कीमतें बढ़ती हैं, तो एयरलाइंस बढ़ी हुई लागत का बोझ पैसेंजर्स पर डाल सकती हैं। ऐसे में एयर टिकट्स महंगे हो जाएंगे

SBI बंद कर देगा फ्री क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का कार्ड यूज करते हैं और हवाई यात्रा के दौरान मुफ्त दुर्घटना बीमा का लाभ उठा रहे हैं, तो उनके लिए खबर काम की है। 11 अगस्त, 2025 से बैंक अपने कई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड वेरिएंट्स पर मुफ्त हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज को बंद करने जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। देश के कई शहरों...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵