back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Business House: कारोबारी जगत के लिए यह सप्ताह अशुभ, 2 दिनों में 3 बड़े उद्योगपतियों ने दुनिया को कहा अलविदा

Subrata Roy Death: यह सप्ताह देश के कारोबारी जगत के लिए अच्छा नहीं रहा। दो दिनों में तीन बड़े उद्योगपतियों का निधन हो गया है। पहला नाम बिकानेरवाला का है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यह सप्ताह देश के कारोबारी जगत के लिए अच्छा नहीं रहा। दो दिनों में तीन बड़े उद्योगपतियों का निधन हो गया है। पहला नाम बिकानेरवाला का है। इनके नमकीन का स्वाद सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में मशहूर है। दूसरे पीआरएस ओबरॉय उर्फ बिकी हैं। उनको होटल इं​डस्ट्री में योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। तीसरे सुब्रत रॉय हैं, जिनका मंगलवार रात निधन हो गया।

गली-गली घूमकर बेचते थे भुजिया और रसगुल्ले

नमकीन और मिठाई का मशहूर ब्रांड बिकानेरवाला के फाउंडर लाला केदारनाथ अग्रवाल ने सोमवार को 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत दिल्ली से 1950 से की थी। बीकानेर के रहने वाले उनके परिवार के पास 1905 से शहर की गलियों में मिठाई की दुकान थी। उस दुकान का नाम बीकानेर नमकीन भंडार था। लाला केदारनाथ 1950 के दशक की शुरुआत में भाई सत्यनारायण अग्रवाल के साथ दिल्ली आ गए थे। वह परिवार का नुस्खा लेकर आए थे। शुरुआत में दोनों भाई भुजिया और रसगुल्ले से भरी बाल्टियां लेकर पुरानी दिल्ली की सड़कों पर बेचते थे। इसके बाद दिल्ली के चांदनी चौक में दुकान शुरू की थी।

देश में 60 से अधिक आउटलेट

भारत में बीकानेरवाला की 60 से अधिक दुकानें हैं। यह अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, नेपाल और यूएई जैसे देशों में भी है। ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्याम सुंदर अग्रवाल के मुताबिक काकाजी का जाना सिर्फ बीकानेरवाला के लिए क्षति नहीं है्र यह पाककला के लिए भी नुकसान है।

इंडियन हॉस्पिटैलिटी का पुरोधा कहे जाते थे पृथ्वीराज सिंह ओबरॉय

ओबेरॉय ग्रुप के चेयरमैन पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय ने मंगलवार को दुनिया को अलविदा कहा। वह 94 वर्षीय थे। पृथ्वी राज को इंडियन हॉस्पिटैलिटी का पुरोधा कहा जाता है। बिकी नाम से मशहूर पीआरएस ओबेरॉय का जन्म 1929 में दिल्ली में हुआ था। ओबेरॉय को पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म विभूषण सहित कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया है। उन्हें इंटरनेशनल लक्जरी ट्रैवल मार्केट (आईएलटीएम) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिला था। ओबेरॉय को होटल्स (मैगजीन) यूएसए द्वारा ‘कॉर्पोरेट होटलियर ऑफ द वर्ल्ड’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

सुब्रत रॉय ने कई क्षेत्रों में खड़ा किया था साम्राज्य

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय 75 वर्ष के थे। रॉय ने रिटेल, रियल एस्टेट और फाइनेंस, हाउसिंग और मीडिया सेक्टर में व्यापारिक साम्राज्य खड़ा किया था। हालांकि बड़े विवाद के केंद्र में भी रहे। उन्हें अपने समूह की कंपनियों के संबंध में कई नियामक और कानूनी लड़ाइयों लड़नी पड़ी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...