Subrata Roy: सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, राजनेताओं से लेकर इन बॉलीवुड कलाकारों में शोक

Subrata Roy Death:सहारा इंडिया फैमिली के फाउंडर सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हुआ है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय। फाइल फोटो।
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय। फाइल फोटो।@ImRaina एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सहारा इंडिया फैमिली के फाउंडर सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हुआ है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की भी समस्या थी। 12 नवंबर को उनकी तबियत ज्यादा खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 14 नवंबर की रात 10:30 बजे आखिरी सांस ली।

कई बॉलीवुड फिल्मों को किया था प्रोड्यूस

सुब्रत रॉय सहारा वन मोशन पिक्चर्स के फाउंडर थे। इस कंपनी ने फिल्म कंपनी, वांटेड, नो एंट्री और डोर, ल मांगे मोर, कार्पोरेट, मालामाल वीकली, जो बोले सो निहाल, डरना जरूरी है, कच्चा नींबू जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। फिल्म इंडस्ट्री से उनका गहरा ताल्लुक रहा है। बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके निधन पर शोक जताया। मनीषा कोइराला, बोनी कपूर समेत कई बड़े कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कई दिग्गज पहुंचे थे अस्पताल

फिल्म निर्माता बोनी कपूर, संदीप सिंह, स्क्रिप्ट राइटर मुश्ताक शेख और एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने भी सुब्रत रॉय के निधन के बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यूपी के पूर्व सीएम एवं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी शोक जताया है।

देश-विदेश में कई कंपनियां संचालित कर रहे थे सुब्रत

सुब्रत रॉय बिजनेस की दुनिया में बहुत बड़ा नाम था। वह देश-विदेश में कई कंपनियां चला रहे थे। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुब्रत बेहद मध्यमवर्गीय परिवार से आते थे। इन्हें क्षेत्रीय स्तर पर बिजनेस की शुरुआत कर उसे दुनिया भर में फैलाया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in