back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Adani Group के शेयरों में जबर्दस्त उछाल, जानें इस तेजी की वजह

Adani Group Share: अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित हो रहा है। ग्रुप के शेयरों में जबर्दस्त तेजी आई है। ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित हो रहा है। ग्रुप के शेयरों में जबर्दस्त तेजी आई है। अदाणी ग्रुप की लिस्टेड सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले है। इसके बाद ग्रुप के स्टॉक्स (Adani Stocks) में तेजी का सिलसिला जारी है। फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज समेत ग्रुप की अन्य कंपनियां जैसे-अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस, अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में भी बढ़त दिख रही है।

ग्रुप का मार्केट कैप 16.5 लाख करोड़ के पार

शेयर में इस तेजी की वजह से आज के शुरुआती कारोबार में अडाणी ग्रुप का मार्केट कैप बढ़कर 16.5 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। बता दें, ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy Share Price) में सबसे अधिक तेजी दिखी है। ये शेयर 1930.00 के लेवल पर खुला। सुबह 9:30 बजे अदाणी ग्रीन करीब 3.85% की तेजी के साथ 1968.00 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

इन कंपनियों के शेयरों में भी तेजी

इसके अतिरिक्त अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन (Adani Green Energy Share Price) 2.35%, अदाणी टोटल (Adani Total Gas Share Price) 2%, एनडीटीवी 1.94% और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports & Special Economic Zone Share) 1.77% की तेजी दर्ज हुई है।

तिमाही नतीजे जारी होने से तेजी

गौरतलब है कि अदाणी ग्रुप की तीसरी तिमाही के शानदार नतीजे पर रिपोर्ट जारी होने से कंपनी के शेयरों में तेजी आई है। रिपोर्ट के अनुसार तीसरी तिमाही में पूरे ग्रुप का EBITDA सालाना आधार पर 63.6 फीसदी बढ़ गया है। यह शानदार प्रदर्शन इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में तेज ग्रोथ के कारण संभव हुआ है। ग्रुप ने गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी। बीते 12 महीनों में अदाणी ग्रुप का EBITDA 78823 करोड़ रुपए रहा है। यह पिछले कारोबारी साल (FY23) की तुलना में 37.8 फीसदी अधिक है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अडाणी ग्रुप पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च बंद, एंडरसन ने कहा- पूरा हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्‍क। जनवरी 2023 में अडाणी ग्रुप पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाली अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च पर ताला लग गया है।...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵