back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPI करेगा Credit Card की तरह काम; पैसे नहीं होने पर भी कर सकेंगे पेमेंट, और क्या होंगे फायदे और शर्तें?

UPI Become Credit Card : यूपीआई यूजर को बहुत जल्द कई फायदे होने हैं। बताया जा रहा कि यूपीआई क्रेडिट कार्ड की तरह काम करने लगेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) जल्द यूपीआई (UPI) यूजरों के लिए क्रेडिट लाइन (Credit Line) सुविधा शुरू करेगा। इससे यूपीआई (UPI) इस्तेमाल करने वालों को कई फायदे होंगे। यह सुविधा शुरू होने से आपका यूपीआई खाता (UPI Account) क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की तरह काम करेगा। इससे आप बैंक अकाउंट में पैसा नहीं होने पर भी आराम से भुगतान कर सकेंगे। दरअसल, यूपीआई (UPI) पर क्रेडिट लाइन और कुछ नहीं, बल्कि बैंक अकाउंट का उपयोग करने वाले ग्राहक के लिए यह पूर्व-स्वीकृत (Pre-Approved) लोन जैसा है। यह बैंक खाता ग्राहकों के यूपीआई अकाउंट से लिंक होता है।

CIBIL Score के हिसाब से क्रेडिट लाइन

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने कहा है कि प्रत्येक ग्राहक को उसके सिबिल स्कोर (CIBIL Score ) के मुताबिक क्रेडिट लाइन दी जाएगी। इस क्रेडिट का इस्तेमाल केवल व्यापारी के पास हो सकेगा। वैसे, इसके बदले बैंक निश्चित ब्याज भी वसूलेंगे। निगम के प्रस्ताव पर आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, पीएनबी, इंडियन बैंक और एक्सिस बैंक सहमति जता चुके हैं।

कैसे करेगा काम?

इस सुविधा का लाभ ग्राहकों के साथ दुकानदारों को भी मिलेगा। अभी क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से 2 हजार रुपए से ऊपर का भुगतान करने पर दुकानदारों को दो प्रतिशत चार्ज देना होता है। यूपीआई (UPI) में क्रेडिट लाइन मिलने के बाद चार्ज नहीं देने पड़ेंगे। यह अलग बात है कि क्रेडिट कार्ड (Credit Card) में निश्चित अवधि तक ब्याज नहीं देना पड़ता, लेकिन यूपीआई (UPI) की क्रेडिट लाइन में इस्तेमाल की गई राशि पर ब्याज देना होगा। यानी यह ओवरड्राफ्ट की तरह काम करेगा।

1.2% इंटरचेंज का प्लान

हर लेन-देन पर व्यापारी क्रेडिट जारीकर्ता को कमीशन देता है, वह इंटरचेंज होता है। मर्चेंट डिस्काउंट रेट का यह 90% शेयर है। लेन-देन को और सुविधाजनक बनाने को व्यापारी बैंकों को यह शुल्क देते हैं। निगम जल्द यूपीआई क्रेडिट लाइन के लिए 1.2% इंटरचेंज का ऐलान कर सकता है। इस संबंध में जल्द सर्कुलर जारी किया जा सकता है। यूपीआई एप से कमाई में हिस्से को लेकर बातचीत चल रही है। थर्ड पार्टी एप (TPAP) जैसे पेटीएम, फोनपे, गूगल पे को हर लेन-देन के लिए कमीशन दिया जा सकता है।

कतर में भी सर्विस शुरू करने की तैयारी

NPCI ने कतर में क्यूआर कोड आधारित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भुगतान शुरू करने के लिए क्यूएनबी से करार किया है। NPCI ने कहा और अफ्रीका के वित्तीय संस्थान क्यूएनबी से UPI भुगतान के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी भारतीयों को खुदरा स्टोर, पर्यटक आकर्षण, हॉलीडे डेस्टीनेशन, शुल्क-मुक्त दुकानों, होटलों में यूपीआई पेमेंट का का विकल्प देगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵