back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vishal Mega Mart IPO: कन्फ्यूज हैं निवेश करें या नहीं? एक्सपर्ट्स से जान लीजिए कैसा रहेगा शेयर्स का फ्यूचर

Vishal Mega Mart IPO निवेशकों के लिए खुल चुका है। इसमें बोली लगाने की आखिरी तारीख 13 दिसंबर है। निवेशकों को एक लॉट खरीदने के लिए 14 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Vishal Mega Mart IPO आज से निवेशकों के लिए बाजार में उतर गया है। जो निवेशक इस आईपीओं मे निवेश करना चाहते हैं वो आज से लेकर 13 दिसंबर तक इसमें 190 शेयरों के एक लॉट के न्यूनतम लेवल पर बोली लगा सकते हैं। विशाल मेगा मार्ट के 8000 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में निवेश के लिए निवेशकों में इस बात को लेकर भी विचार चल रह है कि क्या इसमें निवेश करना एक सही कदम होगा या नुकसान उठाना पड़ सकता है।

क्या Vishal Mega Mart IPO में निवेश करना अच्छा कदम होगा?

इस आईपीओ में निवेश को लेकर राय बंटी हुई है। रेज फर्म मास्टर कैपिटल सर्विस ने इस आईपीओ को लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करन की सलाह दी गई है। MU Capitals ने भी इस आईपीओ को लॉन्ग टर्म के लिहाज से सही माना है। दरअसल, इन फर्म्स का मानना है विशाल मेगा मार्ट का अलग अलग शहरों में विस्तार और मध्यम वर्ग के बीच प्रचलित होने के चलते इसके रेवेन्यू में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अगर शार्ट टर्म के लिए इसमे निवेश करना उतना लाभदायक नही साबित होगा जितना कि लॉन्ग टर्म में होगा।

निवेश करने के लिए चाहिए बस मामूली सी रकम

शेयर बाजार में दिलटस्पी रखने वाले निवेशकों के लिए एक्पर्ट्स ने अपने सुझाव दे दिए हैं जिनमें से अधिकतर का मानना है कि Vishal Mega Mart IPO लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा ऑप्शन है। हालांकि निवेशक यह जानने के इच्छुक हैं कि अगर निवेश करना चाहें तो कितने पैसों से शुरु कर सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने इसके प्रति शेयर का प्राइज बैंड 74-78 रुपये रखा है जिसके एक लॉट में 190 शेयर रखे गए हैं। अगर एक लॉट में निवेश करना है तो इसके लिए 14,060 रुपये का न्यूनतम निवेश करना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵