back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोन और क्रेडिट कार्ड के लिए बहुत जरूरी है CIBIL स्कोर ? इसे मुफ्त में जांचने के लिए फॉलो करें ये आसान स्‍टेप

लोन लेने के लिए CIBIL स्कोर काफी मायने रखता है। अच्‍छा सिविल स्कोर होने से आपको आसानी से लोन मिल सकता है। इसे क्रेडिट स्कोर भी कहा जाता है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यदि आप लोन लेना चाहते हैं या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपका CIBIL स्कोर सबसे पहले जांचा जाता है। यह तीन अंकों का स्कोर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पर आधारित होता है और दर्शाता है कि आप कितना भरोसेमंद उधारकर्ता हैं। लेकिन सवाल यह है कि लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आपका CIBIL स्कोर कितना होना चाहिए? साथ ही, क्या आप जानते हैं कि इसे बिना किसी शुल्क के भी आसानी से चेक किया जा सकता है? CIBIL स्कोर बार-बार चेक करने से आपके स्कोर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि एक अच्छा CIBIL स्कोर क्या होता है, यह कैसे बनता है और आप इसे मुफ्त में कहा और कैसे चेक कर सकते हैं।

क्या होता है CIBIL स्कोर ?

CIBIL स्कोर एक तीन अंकों वाला नंबर होता है, जो 300 से लेकर 900 के बीच हो सकता है। यह स्कोर आपकी पिछली लोन और क्रेडिट कार्ड की भुगतान इतिहास को दर्शाता है। बैंक और वित्तीय संस्थान इसी स्कोर के आधार पर यह तय करते हैं कि आपको लोन या क्रेडिट कार्ड देना कितना सुरक्षित रहेगा। इसलिए, आपका CIBIL स्कोर मजबूत और बेहतर होना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही आपके क्रेडिट पात्रता का मुख्य पैमाना होता है।

CIBIL स्कोर कितना होना चाहिए? 

मुथूट फाइनेंस के अनुसार, यदि आपका CIBIL स्कोर 750 या उससे ऊपर है, तो इसे एक अच्छा और मजबूत स्कोर माना जाता है। ऐसा स्कोर न केवल आपको आसानी से लोन दिलाने में मदद करता है, बल्कि आपको कम ब्याज दरों पर भी लोन मिल सकता है। अधिकांश बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान (NBFC) उन्हीं ग्राहकों को प्राथमिकता देते हैं जिनका CIBIL स्कोर बेहतर होता है। इसलिए, अपनी क्रेडिट योग्यता को बेहतर बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि आप अपना CIBIL स्कोर स्वस्थ और उच्च स्तर पर रखें। ध्यान रखें, अलग-अलग बैंक और संस्थान अपनी नीति के अनुसार अंतिम निर्णय लेते हैं, इसलिए स्कोर के साथ-साथ आपकी पूरी क्रेडिट प्रोफाइल भी मायने रखती है।

CIBIL स्कोर फ्री में कैसे चेक करें? 

अगर आप अपना CIBIL स्कोर फ्री में देखना चाहते हैं, तो कई वेबसाइट्स और ऐप्स हैं जो यह सेवा मुफ्त में उपलब्ध कराते हैं। इसके लिए आपको केवल अपना पैन कार्ड नंबर और कुछ बुनियादी जानकारी देनी होती है। आइए जानते हैं कुछ लोकप्रिय और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म जहां से आप अपना स्कोर मुफ्त में चेक कर सकते हैं :-

1. आधिकारिक CIBIL वेबसाइट

वेबसाइट: www.cibil.com

तरीका: “Get Your Free CIBIL Score” वाले सेक्शन पर जाएं, अपना पैन नंबर, ईमेल और मोबाइल नंबर डालें, OTP वेरीफाई करें और स्कोर देखें।

ध्यान दें: यहां प्रति साल एक बार मुफ्त रिपोर्ट मिलती है।

2. PaisaBazaar

वेबसाइट: www.paisabazaar.com

यहां आप महीने में एक बार मुफ्त में अपना CIBIL स्कोर जांच सकते हैं।

3. BankBazaar

वेबसाइट: www.bankbazaar.com

रजिस्ट्रेशन के बाद आप मुफ्त में अपना स्कोर पता कर सकते हैं।

4. Wishfin

वेबसाइट: www.wishfin.com

पैन कार्ड की मदद से तुरंत और मुफ्त में स्कोर चेक कर सकते हैं।

5. Bajaj Finserv

वेबसाइट: www.bajajfinserv.in/check-free-cibil-score

सरल प्रक्रिया से अपनी बेसिक जानकारी देकर तेजी से फ्री स्कोर पता कर सकते हैं।

CIBIL स्कोर चेक करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

– हमेशा केवल भरोसेमंद और सुरक्षित वेबसाइटों या प्लेटफॉर्म्स से ही अपना CIBIL स्कोर चेक करें।

– स्कोर देखने के लिए पैन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर होना जरूरी है।

– अपनी क्रेडिट स्थिति की जानकारी नियमित अंतराल पर जांचते रहें ताकि समय रहते सुधार कर सकें।

– किसी भी अनजान या संदिग्ध वेबसाइट से अपने क्रेडिट स्कोर की जांच करने से बचें, क्योंकि इससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी खतरे में पड़ सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵