back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

4 जून को Share Market और Bank खुले रहेंगे या बंद? कंफ्यूजन कर लें दूर

4 June Share Market Open Or Close: साप्ताहिक अवकाश और हॉलिडे के अलावा कई बार शेयर बाजार की छुट्टी को लेकर लोगों के मन में संदेह होता है। अब यह कंफ्यूजन 4 जून को लेकर है।

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव 2024 का 04 जून यानी मंगलवार को परिणाम आएगा। इस दिन देशभर में मतों की गणना होगा, जिसको लेकर हर किसी के मन में एक सवाल है कि इस दिन क्या बंद रहेगा और क्या खुले रहेंगे। इसकी वजह है कि मतदान वाले दिन उस शहर में बैंक समेत कई संस्थान बंद रहे थे। शेयर बाजार को लेकर भी लोगों के मन में असमंजस है कि यह खुला रहेगा या बंद। हम बता दें कि 4 जून को शेयर बाजार खुला रहेगा।

केवल बकरीद पर हॉलिडे

जून में शनिवार और रविवार के अलावा शेयर बाजार एक दिन और बंद रहेगा। ट्रेडिंग हॉलिडेज पर इक्विटी सेक्टर, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होती। पब्लिक हॉलिडे पर भी कैपिटल मार्केट और फ्यूचर व ऑप्शंस सेगमेंट में कारोबार होता है। 17 जून को बकरीद पर शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दौरान 15 जून, 16 जून को साप्ताहिक अवकाश और 17 जून को बकरीद पर बाजार बंद रहेंगे। वहीं, 1, 2, 8, 9, 15, 16, 22, 23 जून को शनिवार और रविवार पर बाजार बंद रहेगा।

नतीजों के कारण बाजार में तेजी की उम्मीद

चुनाव परिणाम सत्तारूढ़ दल बीजेपी के पक्ष में आते दिख रहे हैं। बाजार के जानकार इसे मार्केट के लिए अच्छे संकेत के रूप में देख रहे हैं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन एवं को-फाउंडर रामदेव अग्रवाल ने बताया कि बीजेपी की सत्ता में वापसी होती है तो शेयर बाजार का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर से 10 ट्रिलियन डॉलर पहुं जाएगा। रामदेव के अनुसार बीजेपी को 400 से अधिक सीटें मिल सकती हैं।

बंद रहेंगे बैंक?

कई लोगों को बैंक बंद या खुलेगा रहेगा, उसको लेकर भी कंफ्यूजन है। इस दिन बैंक खुले रहेंगे। सभी बैंकों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। RBI हर महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी करता है। अगर, अतिरिक्त छुट्टी होती है तो उसके लिए नोटिफिकेशन जारी करता है। बता दें, RBI के बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार 4 जून को बैंक हॉलिडे नहीं है। मतलब सभी बैंक खुले रहेंगे।

इस महीने 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

इस महीने 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें रविवार के अलावा दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है। साथ ही राजा संक्रांति और को ईद-उल-अधा पर बैंक बंद रहेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵