back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Income From FD: हर महीने फिक्स्ड डिपॉजिट से भी होगी इनकम, जानें नियम और शर्तें

FD Monthly Interest Payout: लोग फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसे लगाते हैं। उन्हें मैच्योरिटी बाद मूलधन पर ब्याज जोड़कर पैसे मिलते हैं। आप जानते हैं फिक्स्ड डिपॉजिट से भी हर महीने कमाई कर सकते हैं?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बहुत सारे लोग फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसे लगाते हैं। उन्हें मैच्योरिटी बाद मूलधन पर ब्याज जोड़कर पैसे मिलते हैं। मगर, आप जानते हैं कि फिक्स्ड डिपॉजिट से भी आप हर महीने कमाई कर सकते हैं? फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट मंथली इनकम स्‍कीम की सुविधा स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) समेत कई प्रमुख बैंक दे रहे हैं। ऐसे में आप मंथली फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट इनकम या मंथली इंटरेस्ट पेआउट एफडी का विकल्प चुनें।

मंथली इंटरेस्ट पेआउट एफडी क्‍या ?

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में 2 विकल्प होते हैं। पहला विकल्प कम्युलेटिव स्कीम का है। इसमें मैच्योरिटी पर मूलधन और ब्याज जोड़कर रकम मिलती है। नॉन कम्युलेटिव स्कीम में रेगुलर पेआउट फिक्स इंटरवल पर होता है। आवेदन करते समय आप मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना पेआउट में से विकल्प चुनें। मासिक विकल्प चुनने पर हर महीने खाते में रकम आती है।

एफडी मंथली इनकम की खासियत

-एफडी मंथली इनकम स्‍कीम में कितनी भी राशि जमा की जा सकती है।

-कुछ बैंक 10 साल के लिए यह सुविधा देते हैं।

-अन्य मासिक इनकम योजनाओं की तुलना में यह योजना अधिक लिक्विडिटी प्रदान करती है. एक निवेशक अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए एक तय फॉर्मेलिटी पूरी कर किसी भी समय अपना कैश निकाल सकता है।

-स्‍कीम को शुरू करने के लिए प्रोसेसिंग फीस नहीं है।

-बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों को तय ब्याज के हिसाब से मंथली रिटर्न मिलता है।

-बैंक फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट मासिक इनकम स्‍कीम में नॉमिनेशन की सुविधा देते हैं।

-फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट मासिक इनकम स्‍कीम पर लोन की भी सुविधा है। अपनी जमा राशि पर आप लोन ले सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतरीन

फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट मासिक आय सीनियर सिटीजंस के लिए बेहतर विकल्प है, जो अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित रखते हुए उस पर मंथली इनकम कर सकते हैं। सीनियर सिटीजंस को एफडी पर ब्याज भी सामान्‍य एफडी की तुलना में 50 बेसिस प्‍वॉइंट अधिक दिया जाता है। इसमें जो ब्याज सालाना बनता है, उसे 12 महीनों में बांटकर हर महीने खाते में भेजा जाता है। अमूमन नॉन कम्युलेटिव स्‍कीम 12 महीने से 60 महीने के लिए होती है। मैच्योरिटी पीरियड खत्म होने पर मूलधन वापस मिलता है। आप इस स्‍कीम को आगे के लिए शुरू कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...