back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

Ranbir Kapoor की फिल्म Ramayana इस साल उसका पहला पार्ट रिलीज होने वाला है। हालांकि कई दिनों से यह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म ‘रामायण'(Ramayana) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का अहम रोल है। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस बात का खुलासा साल पहले ही हो गया था। उनकी कुछ झलकियां भी सामने आने लगी थी। एक छोटा सा टीजर प्रोमो भी आया था जिसमें वह राम बने हुए दिखाई दिए थे। इस फिल्म में बाकी स्टार क्या रोल निभाएंगे इसको लेकर फैंस के मन में कंफ्यूजन थी तो चलिए बताते हैं फिल्म की पूरी कास्ट लिस्ट।

रणबीर कपूर

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखेंग। रणबीर को भगवान राम के रूप में देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। और बड़े ही बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

सई पल्लवी

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सई पल्लवी ने अब तक एक से बढ़कर एक किरदार निभाया है हाल में ही उनकी नई फिल्म भी दस्तक देने जा रही है। जिसको लेकर वह सुर्खियों में छाई हुई है। वही फिल्म रामायण की बात करें तो इस फिल्म में एक्ट्रेस माता सीता का किरदार निभा रही हैं। रवि कपूर के साथ ही सई पल्लवी की भी एक फिल्म की क्लिप वायरल हुई थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

यश

साउथ एक्टर यश को इस फिल्म में रावण के किरदार में देखा जा सकेगा। इस बार एक्टर का ये किरदार उनकी सभी फिल्मों से अलग और खास होगा।

सनी देओल

बॉर्डर 2 में अपना जलवा दिखाने के बाद बॉलीवुड एक्टर सनी देओल फिल्म में हनुमान का रोल करेंगे।

अरुण गोविल

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं।

रवि दुबे

एक्टर रवि दुबे भी फिल्म का हिस्सा हैं। वो फिल्म में लक्ष्मण की रोल प्ले करते नजर आएंगें।

ये सेलेब्स भी निभाएंगे ये खास रोल

मशहूर एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड रह चुकी लारा दत्ता इस फिल्म में कैकेयी का रोल करेंगी। वहीं साउथ की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल फिल्म में मंदोदरी का रोल प्ले कर रही हैं। इसके अलावा, सुहैल नैय्यर ‘रामायण’ में बालि के छोटे भाई और वानर राज सुग्रीव का किरदार निभा रहे हैं। कुणाल कपूर इंद्र देव के किरदार में नजर आएंगे। शीबा चड्ढा को मंथरा के किरदार में कास्ट किया गया है। एक्टर आदिनाथ कोठारे को ‘रामायण’ में भरत के किरदार में कास्ट किया गया है। कुंभकरण के लिए ‘पंचायत’ फेम फैसल मलिक को कास्ट किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Toxic Teaser: रॉकी भाई को भूल जाएंगे! टीजर में दिखा खूंखार विलेन जलवा, राया के एक्शन ने उड़ाई नींद!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया है। होली से...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵