back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lockdown In India: देश में लगने जा रहा है लॉकडाउन? हरदीर पुरी के बयान से सामने आया सरकार का प्लान

मीडिल ईस्ट में फैले तनाव के चलते देश में गैस-पेट्रोल की किल्लत लगातार बनी हुई है। इसे लेकर कयास लग रहे हैं कि देश में लॉकडाउन लगने वाला है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध संकट के चलते दुनियाभर में कच्चे तेल से लेकर पेट्रोल-डीजल तक की कमी से हाहाकार मच गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने तेल की कीमतें बढ़ने को लेकर एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 122 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। देश में लॉकडाउन (Lockdown In India) को लेकर चल रही अफवाहों पर भी विराम लगाने का काम किया है।

”भारतीयों के लिए प्रतिबद्ध सरकार”

केंद्रीय मंत्री हरदीर पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार भारतीयों के हित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार के पास दो विकल्प थे- एक तो कीमतों में बढ़ोतरी करे या फिर अपने वित्त पर बोझ उठाए। सरकार ने दूसरे उपाय को प्रयोग किया। हरदीप पुरी ने कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं जिसके कारण निर्यात टैक्स भी लगाया है और विदेशी देशों को निर्यात करने वाली किसी भी रिफाइनरी को एक्सपोर्ट टैक्स देना होगा

Lockdown In India को लेकर स्थिति स्पष्ट की

हरदीप पुरी ने कहा कि इस समय मीडिल ईस्ट का तनाव वैश्विक स्तर पर प्रभाव दिखा रहा है जिसके चलते ऊर्जा, सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। हालांकि उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार सुनिश्चि कर रही है कि ईंधन, ऊर्जा और अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति निर्बाध रूप से चलती रहे। लॉकडाउन को लेकर चल रही अटकलों पर भी हरदीप पुरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की बातें निराधार हैं। सरकार ऐसे किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵