नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। बाजार खुलते ही निवेशकों की जबरदस्त खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज उछाल दर्ज किया गया।
मजबूत शुरुआत के साथ खुला बाजार
मंगलवार सुबह बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। BSE Sensex करीब 1516 अंकों की बढ़त के साथ 74,212 के स्तर पर खुला Nifty 50 346 अंक चढ़कर 22,858 के पार पहुंच गया हालांकि शुरुआती तेजी के बाद थोड़ी मुनाफावसूली देखी गई, लेकिन बाजार में मजबूती बनी रही। बाजार की इस तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय संकेत अहम रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के एक बयान से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना। उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को “रचनात्मक” बताया और संभावित तनाव कम होने के संकेत दिए। इस खबर के बाद अमेरिकी बाजारों में भी तेजी आई, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।
रुपये में गिरावट जारी
शेयर बाजार में तेजी के बावजूद भारतीय मुद्रा पर दबाव बना रहा। रुपया 18 पैसे गिरकर 93.71 प्रति डॉलर पर पहुंच गया यह अब तक के निचले स्तरों में से एक माना जा रहा है। शुरुआती कारोबार में कैसा रहा ट्रेंड? सुबह करीब 9:20 बजे सेंसेक्स 986 अंकों की बढ़त के साथ 73,683 पर ट्रेड करता दिखा निफ्टी 308 अंकों की तेजी के साथ 22,821 के स्तर पर रहा इससे साफ है कि बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है।
किन सेक्टर्स में आई तेजी?
आज लगभग सभी सेक्टर्स में हरियाली देखने को मिली कंज्यूमर ड्यूरेबल्स मेटल सेक्टर ऑटो सेक्टर PSU बैंक इन सेक्टर्स में करीब 2% तक की तेजी आई। वहीं आईटी, एफएमसीजी और हेल्थकेयर सेक्टर में भी 1% तक की बढ़त दर्ज की गई। बाजार में उछाल के पीछे ये मुख्य कारण रहे ग्लोबल मार्केट में मजबूत अमेरिका-ईरान तनाव में कमी के संकेत सोमवार की गिरावट के बाद रिकवरी निवेशकों की बढ़ती खरीदारी मंगलवार को शेयर बाजार में आई जोरदार तेजी ने निवेशकों को राहत दी है। BSE Sensex और Nifty 50 दोनों में मजबूत उछाल से संकेत मिलता है कि बाजार फिलहाल रिकवरी मोड में है। हालांकि रुपये की कमजोरी आगे चलकर बाजार के लिए चिंता का कारण बन सकती है।




