back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Congress IT Cell: बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- पार्टी का आईटी सेल चीन से ऑपरेट हो रहा

Congress IT Cell: बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने खासकर राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस पार्टी का आईटी सेल चीन से ऑपरेट हो रहा है।

रांची, हि.स.। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया है। उन्होंने शनिवार को ट्विटर के जरिये खासकर राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस पार्टी का आईटी सेल चीन से ऑपरेट हो रहा है। ये चौंकाने वाला खुलासा है। इसकी जांच होनी चाहिये। इसका लोकेशन सियाचुआन, चीन और डोमेन नाम कांग्रेस दिखा रहा है।

वीडियो शेयर करते हुए पूछा सवाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते बाबूलाल ने राहुल से कई सवाल भी पूछे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि राहुल भारतीय जवानों के साथ बैठे हैं और कुछ बातें कह रहे हैं। बाबूलाल के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी हर भारतीयों के लिए गर्व के प्रतीक हमारी सेना में फूट डालना चाहते हैं? आखिर वे किसके इशारे पर जवानों को ऑफिसर्स के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं?

तेज होगी चीन पर सियासत

राहुल गांधी पर बाबूलाल के सवाल दागने के बाद तय माना जा रहा है कि कांग्रेस और चीन के संबंधों पर लेकर आगामी दिनों में सियासत और तेज होगी। खासकर भाजपा इसे एक बड़ा मुद्दा बना सकती है। वैसे भी पार्टी चीन के साथ कांग्रेस और राहुल गांधी के रवैये को लेकर सवाल उठाती आयी है। चीन के स्तर से हाल के दिनों में जारी एक नक्शे में भारत के कुछ हिस्सों को भी शामिल दिखाया गया है, जिसे लेकर देश-दुनिया में गहमा-गहमी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...