back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

वैष्णो देवी की वो अद्भुत कथा, जो आज भी लोग सुनाते हैं। जानें त्रिकूट पर्वत की तीन गुफाओं का महत्व और भगवान राम द्वारा दिया गया वचन।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे में लोग माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करते हैं। ताकि उनकी कृपा से सब कुछ अच्छा रहे। ज्यादातार लोग इस ही वैष्णो देवी जाने की योजना बनाते है। जिन्हें त्रिकालसुंदरी के नाम से भी जाना जाता है, भारत के सबसे प्रसिद्ध और शक्तिशाली शक्तिपीठों में से एक है। यहां त्रिकूटा पर्वत पर एक दिव्य गुफा में तीन महाशक्तियां, महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती पिंडी रूप में विराजमान हैं।तो चलिए माता से वैष्णो देवी जुड़ी कथा जानते हैं।

इसलिए माता रानी की होती है इतनी मान्यता

वैष्णो देवी का मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है। यह मंदिर जम्मू-कश्मीर के त्रिकूट पर्वत पर स्थित है और हर साल लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए यहां आते हैं। मान्यता है कि माता वैष्णो देवी अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं और संकट के समय उनकी रक्षा करती हैं।

भगवान राम से लिया ऐसा वचन

कथा के अनुसार छोटी उम्र में जब त्रिकूटा को यह ज्ञात हुआ कि भगवान विष्णु का जन्म भगवान श्रीराम के रूप में हो चुका है, तो उन्होंने राम जी को पति के रूप में पाने के लिए तपस्या शुरू कर दी। जब भगवान राम, माता सीता की खोज में निकले, तब रामेश्वरम तट पर उनकी भेंट त्रिकूटा से हुई। तब देवी त्रिकूटा ने राम जी के समक्ष यह इच्छा रखी कि वह उनसे विवाह करना चाहती हैं।तब भगवान श्रीराम ने वैष्णो देवी से कहा कि उनका विवाह सीता जी से हो चुका और उन्होंने पत्नी व्रत लिया हुआ है। लेकिन साथ ही भगवान राम ने उन्हें यह वचन दिया कि मैं कलियुग के अंत में कल्कि अवतार लेकर आपसे मिलूंगा और विवाह करुंगा।

माता वैष्णो ने भी दिया वचन

भगवान राम ने माता वैष्णो देवी से एक वचन लिया। भगवान राम ने कहा कि जो भी भक्त संकट या कठिनाई में माता की शरण में आएगा, उसकी रक्षा और हर मनोकामना पूर्ण की जाएगी। यही कारण है कि आज भी माता वैष्णो देवी की मान्यता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵