back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

Alka Yagnik के जन्मदिन पर जानें वह खास फैसला जो उनकी मां ने लिया और जिसने उनकी किस्मत बदलकर उन्हें सुपरस्टार बना दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने बॉलीवुड में काफी ज्यादा राज किया है। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाकर दर्शकों के मन में अपने लिए खास जगह बना ली हैं। उनके गाने जिसे हर कोई हमेशा सुनना चाहता है उनकी सुरीली आवाज हमेशा दिलों को सुकून पहुंचती है। आज गायिका अपना जन्मदिन मना रही हैं, तो चलिए इस खास दिन पर उनके संघर्ष उनके करियर उनके गानों के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।

कम समय में शुरू किया सफर

अलका याग्निक ने 14 साल की उम्र में म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था। वे 90 के दौर की मेलोडी क्वीन थीं और अभी भी एक मशहूर गायिका हैं। अलका याग्निक ने 16 भाषाओं में 2000 के करीब गाने गाए हैं।

मां ने करियर में निभाया बड़ा रोल

आपको बता दें कि, गायिका के करियर के पीछे उनकी मां का ही हाथ है। उनकी मां शुभा की वजह से ही आज अलका याग्निक पूरी दुनिया में छाई हुई है। उनकी मां भी सिंगर थीं। उन्होंने अलका याग्निक को छोटी उम्र से संगीत की तालीम देनी शुरू कर दी थी।मां शुभा की तरह अलका को गीत-संगीत रास आने लगा। उन्होंने 4 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था. अलका मां को अपना पहला गुरु मानती हैं।

आकाशवाणी में गया गाना

जब अलका याग्निक 6 साल की हुईं, तो कलकत्ता के आकाशवाणी में गाने लगीं।वो जब 10 साल की हो गईं, तो उनकी मां उन्हें मुंबई ले आईं, हालांकि अलका को परिपक्व होने तक इंतजार करने के लिए कहा गया, पर उनकी मां ने हार नहीं मानी और कोशिश करती रहीं।

रिपोर्ट के अनुसार, अलका की मां की कोशिश तब सफल हुई, जब उन्हें कोलकाता के एक डिस्ट्रिब्यूटर के जरिये राज कपूर से मुलाकात का मौका मिला।राज कपूर ने अलका की आवाज सुनी तो वे काफी प्रभावित हुए और उन्हें मशहूर संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के पास भेजा।

अलका याग्निक की मां ने लिया ऐसा फैसला

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने अलका याग्निक की आवाज सुनने के बाद उनकी मां को दो विकल्प दिए। पहला, अलका तुरंत एक डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू करें या फिर बाद में एक सिंगर के तौर पर काम करें।

गायिका की मां ने बेटी के लिए दूसरा विकल्प चुना। यही सही फेस लेने अलका याग्निक की किस्मत पलट दी और तब से लेकर अलका याग्निक ने लगातार एक से बढ़कर एक गाने बॉलीवुड को दिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिंगर-रैपर Badshah ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सामने आई कई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बादशाह (Badshah) ने अब तक एक से बढ़कर एक गाने गाकर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵