back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jammu Encounter: राजौरी में मंगलवार को शुरू हुई मुठभेड़ आज भी जारी, सुरक्षा बलों के घेरे में फंसे हैं आतंकी

Jammu Encounter: राजौरी में बुधवार को भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हैं, जिन्हें मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

राजौरी, हि.स.। Jammu Encounter: राजौरी जिले के नरला गांव में बुधवार को भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं, जिन्हें मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। इस दौरान इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

मंगलवार से जारी है मुठभेड़
गौरतलब है कि राजौरी जिले के नरला गांव में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान हो गया था और चार अन्य जवान घायल हो गए थे।

जारी है तलाशी अभियान
खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेना और पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को राजौरी के नरला गांव में इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकवादियों की तलाश में अभियान शुरू किया था। क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को पास आते देखकर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था।

एक जवान हुआ शहीद

वहीं, सेना का एक जवान बलिदान हो गया था और चार अन्य जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों में से एक एसपीओ भी घायल है। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था जहां पर उनका उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Black Day: आज के दिन दहल उठी थी पूरी घाटी! पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 14 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के सात साल पूरे हो गए हैं। 14 फरवरी 2019 को...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...