back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या है खर्ग आईलैंड, जिस पर ट्रंप ने किया बमबारी का दावा, जानिए क्यों कहा जाता है इसे ईरान की तेल अर्थव्यवस्था का दिल

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के Kharg Island पर जोरदार बमबारी की है। फारस की खाड़ी में स्थित यह द्वीप ईरान की तेल अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहां से करीब 90% तेल निर्यात होता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के Kharg Island पर जोरदार बमबारी की है। ट्रंप के अनुसार इस हमले में द्वीप पर मौजूद कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया और उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अमेरिकी सेना ने मिडिल ईस्ट के इतिहास की सबसे शक्तिशाली बमबारी में से एक को अंजाम दिया है।

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फिलहाल उन्होंने इस द्वीप पर मौजूद तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने का फैसला नहीं किया है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि अगर Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों के रास्ते में कोई रुकावट पैदा की गई तो अमेरिका अपने फैसले पर दोबारा विचार कर सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका किसी भी अहम ठिकाने पर हमला करने की क्षमता रखता है।

कहां स्थित है खर्ग आईलैंड

खर्ग आईलैंड Persian Gulf में स्थित एक छोटा लेकिन बेहद महत्वपूर्ण द्वीप है। यह ईरान के Bushehr बंदरगाह से लगभग 55 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और ईरानी मुख्य भूमि से करीब 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस द्वीप की लंबाई करीब 8 किलोमीटर और चौड़ाई 4 से 5 किलोमीटर है। चारों ओर गहरे समुद्र होने के कारण यह प्राकृतिक रूप से सुरक्षित माना जाता है।

क्यों कहा जाता है ईरान का दिल

खर्ग आईलैंड को ईरान की तेल अर्थव्यवस्था का “दिल” कहा जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ईरान का करीब 90 प्रतिशत कच्चा तेल यहीं से जहाजों के जरिए दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजा जाता है। इस द्वीप पर बड़े तेल टर्मिनल और स्टोरेज फैसिलिटी मौजूद हैं, जो ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम माने जाते हैं।

पहली बार बनाया गया निशाना

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान में पहले भी कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल साइट्स और परमाणु सुविधाओं पर हमले किए गए हैं। लेकिन खर्ग आईलैंड को पहले कभी सीधे निशाना नहीं बनाया गया था। इस बार पहली बार इस अहम द्वीप पर हमले का दावा सामने आया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर खर्ग आईलैंड के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचता है तो ईरान के तेल निर्यात पर बड़ा असर पड़ सकता है। इससे वैश्विक तेल बाजार और ऊर्जा सप्लाई पर भी असर पड़ने की आशंका है। वहीं ईरान की सेना और Islamic Revolutionary Guard Corps ने चेतावनी दी है कि अगर उनके ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचाया गया तो वह क्षेत्र में तेल और गैस से जुड़े ठिकानों को निशाना बना सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran New Supreme Leader: मुज्तबा खामेनेई नहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर का नया नाम होगा ‘रहबर एंघेलाब’, जानिए क्या है इस नाम का मतलब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘रहबर एंघेलाब’ के नाम से जाने जाएंगे। उन्होंने अपने आधिकारिक...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...