back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bareilly: हिंदू परिवार ने मुहर्रम पर नई परंपरा का किया विरोध, भीड़ ने घर में घुसकर की मारपीट

बरेली के गौसगंज में मुस्लिम समाज तय रूट से न जाकर दूसरे रूट से ताजिया जुलूस निकाला। जिसका हिंदू परिवार ने विरोध किया। जिसको लेकर मुस्लिम समाज की भीड़ ने घर में घुसकर 5 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बरेली में तय रास्ते से मुहर्रम का जुलूस नहीं निकालकर दूसरे रास्ते से जुलूस निकालने का विरोध करने पर मुस्लिमों ने हिंदू परिवार पर हमला कर दिया। शुक्रवार रात को हमलावरों ने हिंदू परिवारों की टार्च की रोशनी से गिनती की। इसके बाद 100 से ज्यादा मुस्लिम समाज के हमलावर घर में घुस गए और पीड़ितों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ व पथराव की।  

5 लोग हुए हैं घायल


हमले में घायल 5 लोगों को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। मामले को लेकर देर रात पुलिस गांव पहुंची और मुस्लिम पक्ष के 10 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश कर रही है। जिन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

टॉर्च मारकर हिंदू परिवार के लोगों की गिनती की


इस संबंध में गौसगंज निवासी पीड़ित बेनीराम गंगवार ने बताया कि रात को 11 बजे युसूफ और बख्तावर ने उनके घर में कई बार टार्च की रोशनी मारी। हालांकि वो उस समय नहीं समझ पाए कि आखिर माजरा क्या है। दोनों आरोपी ऐसा क्यों कर रहे हैं। कुछ देर तक दोनों लगातार टार्च मारते रहे। जिसका उन्होंने विरोध किया।

10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है


इतने में दोनों आरोपी युसूफ और बख्तावर के साथ भीड़ ने उनके घर पर हमला कर दिया। भीड़ ने उनके घर के दरवाजे तोड़ और खिड़कियों पर पत्थर से हमला कर तोड़ दी। इस दौरान भीड़ ने घर के अंदर घुसकर बेनीराम, रेवीराम,उनकी बेटी दिव्या, सोमपाल और तेजपाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सभी 5 लोग घायल हो गए हैं। वहीं हमले के दौरान एक ग्रामीण ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची जरूर लेकिन हमलावर काबू में नहीं आ पाए।


इसी बीच एसपी मानुस पारीक भी मौका ए वारदात पर पहुंच गए। विभिन्न थानों से पुलिस बुलाई गई तब हमलावर फरार हुए। पुलिस ने घेराबंदी करके 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

नई परंपरा का हिंदू समाज के लोगों ने किया था विरोध


इस संबंध में घायल बेनीराम ने बताया कि मुस्लिम समाज मुहर्रम पर आयोजित जुलूस नए रास्ते से ले जा रहा था। इस नई परंपरा का अन्य ग्रामीणों ने विरोध किया। इसी रंजिश में हमला किया गया।


वहीं एसपी ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। माहौल बिगाड़ने वाले लोगों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं राम जनम यादव? जो बने बरेली के नए सिटी मजिस्ट्रेट, अलंकार अग्निहोत्री के निलंबन के बाद मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। एसडीएम सदर राम जनम यादव को बरेली का नया सिटी...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...