back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

अभिनेत्री आलिया भट्ट आज 15 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। जानें उनके करियर और फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू की खास बातें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है। फिल्मी परिवार से होने के कारण अभिनय विरासत में मिली, लेकिन उन्हें फिल्में आसानी से नहीं मिली। उन्होंने अपनी काबिलियत और मेहनत से खुद को साबित किया। आलिया ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की और उसी से दर्शकों का दिल जीत लिया।इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस की किस्मत सी ही पलट गई।

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी किया था डेब्यू

आपको बता दें कि, आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को महेश भट्ट और सोनी राजदान के घर हुआ। भट्ट फैमिली की इंडस्ट्री में अपनी पहचान है। आलिया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘संघर्ष’ (1999) में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाया। अपनी क्यूटनेस से आलिया ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

करण जौहर ने आलिया भट्ट को दिया पहला ब्रेक

बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म इंडस्ट्री में पहला बड़ा ब्रेक दिया। आलिया ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की, जो करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई थी।इसमें वे वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आईं।

आलिया भट्ट की फिल्म

एक्ट्रेस ने अपने करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं। इनमें हाइवे, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, गलीबॉय, ऐ दिल है मुश्किल, राजी, डार्लिंग्स, गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। हर फिल्म के साथ आलिया को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

आलिया भट्ट की निजी जिंदगी

आलिया ने साल 2022 में रणबीर कपूर से शादी रचाई ।आलिया और रणबीर की लव स्टोरी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट से शुरू हुई। अप्रैल 2022 में दोनों ने शादी कर ली। नवंबर 2022 में दोनों ने अपनी पहली संतान के रूप में बेटी राहा का स्वागत किया। राहा भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...