back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉयफ्रेंड फरमान खान से मोनालिसा ने कर ली शादी, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसको बताया लव जिहाद

महाकुंभ से अपनी अलग पहचान बनाने वाली मोनालिसा वायरल गर्ल से काफी मशहूर थी हालांकि अब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरहान से शादी कर ली है जिसके बाद हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साल 2025 में महाकुंभ में जहां एक तरफ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। तो वहीं प्रयागराज की धरती से कई लोगों ने सुर्खियां भी बटोरी जिसमें मोनालिसा का नाम भी शामिल है।महाकुंभ मेला से वायरल हुईं मोनालिसा ने शादी करके चौंका दिया है और इस पर बवाल मच रहा है। दरअसल, मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ कर ली है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

मोनालिसा ने केरल में की कोर्ट मैरिज

मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर बड़ा कदम उठा लिया है।मोनालिसा ने फरमान खान के साथ कोर्ट मैरिज की और फिर तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे भी लिए। वीडियो सामने आया है, जिसमें पति फरमान, मोनालिसा को गले में मंगलसूत्र पहनाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में दोनों कोर्ट में खड़े हैं। कोर्ट मैरिज के बाद हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट भी पकड़ा हुआ है। ऐसे ही कई सारे फोटोस और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं।

डेढ़ साल से बॉयफ्रेंड फरहान को जानती थी वायरल गर्ल

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार,मोनालिसा और फरमान खान करीब डेढ़ साल से रिश्ते में थे, पर मोनालिसा के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। खासकर पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और परिवार की तरफ से मोनालिसा पर खूब दबाव बनाया जा रहा था। मोनालिसा ने बताया कि इसीलिए वह शादी के लिए केरल पहुंचीं और पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की है।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बड़ा दावा

मोनालिसा के इस कदम से हर कोई काफी हैरान है तो वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी शॉक में हैं, जिन्होंने मोनालिसा को ‘द मणिपुर डायरी’ से फिल्मों में लॉन्च किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें दावा किया है कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार बन चुकी है।सनोज मिश्रा ने लिखा है, ‘ये बगावत नहीं लव जिहाद है, और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन। मोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की, जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भागकर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी, मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप मैने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की।

इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा, मोनालिसा का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा, लेकिन असल में ये लव जिहाद है जिसका शिकार वो हो चुकी है, जिसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है, जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा का मैनेजर और दलाल बन चुका था। उसको मैने मोनालिसा को शिक्षित करने के लिए चुना था , लेकिन बाद में वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

सनोज मिश्रा रेप केस में आया बड़ा ट्विस्ट, लिव इन पार्टनर अपने बयान से पलटी, बोलीं- जेल भेजने का पछतावा…

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म में रोल देकर चर्चा में आए डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस समय विवादों...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...