back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नए मंदिर में क्यों की जाती है प्राण प्रतिष्ठा, जानें महत्व और पूजा विधि

हिंदू धर्म के अनुसार अगर नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जाती तो मंदिर और मूर्ति अशुद्ध मानी जाती है। साथ ही पूजा अधूरी मानी जाती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: सनातन धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। मंदिरों के साथ साथ घर में भी देवी देवताओं की पूजा पूरी श्रद्धा से की जाती है। हिन्दू धर्म के अनुसार यदि कोई नई मूर्ति को मंदिर या घर पर स्थापित किया जाता है तो उसकी प्राण प्रतिष्ठा करनी जरूरी होती है। प्राण प्रतिष्ठा नहीं किए जाने को अशुभ माना जाता है। साथ ही पूजा अधूरी मानी जाती है। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोरों से तैयारियां चल रही है। लोगों में इसका उत्साह और श्रद्धा देखते ही बनती है। लेकिन क्या आप जानते है कि आखिर प्राण प्रतिष्ठा क्या होती है। इसका क्या महत्व है और पूजा विधि क्या है। ये सभी चीजें आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।

क्या होती है प्राण प्रतिष्ठा

मंदिरों में मूर्ति स्थापना के समय प्रतिमा रूप को जीवित करने की विधि को ही प्राण प्रतिष्ठा कहते हैं। प्राण का अर्थ होता है जीवन शक्ति और प्रतिष्ठा का अर्थ स्थापना से माना गया है यानी प्राण प्रतिष्ठा का अर्थ हुआ देवता को जीवन में लाना। 

प्राण प्रतिष्ठा का महत्व क्या है

हिंदू धर्म में प्राण प्रतिष्ठा एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। जिसके जरिए मंदिरों में देवी देवताओं को स्थापित किया जाता है। यह सभी काम अनुष्ठान के जरिए होते हैं। इस दौरान भजन गीत पूजा अर्चना सभी चीजें की जाती हैं फिर जाकर प्राण प्रतिष्ठा की परंपरा पूरी होती है। क्योंकि घर हो या मंदिर बिना प्राण प्रतिष्ठा किया मूर्ति शुद्ध नहीं होती है। वह खंडित और अशुद्ध मानी जाती है। अगर आप घर में भी किसी भगवान को स्थापित कर रहे हैं तो मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करनी जरूरी होती है।

प्राण प्रतिष्ठा पूजा विधि

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाता है। मूर्ति टूटी या चटकी हुई नहीं होनी चाहिए।  प्राण प्रतिष्ठा पूजन के दौरान सबसे पहले मूर्ति को गंगाजल या विभिन्न नदियों के जल से शुद्ध किया जाता है। इसके बाद साफ सुथरे कपड़े से मूर्ति को पोंछा जाता है। और नए वस्त्र धारण कराए जाते हैं। इसके बाद मूर्ति की पूजा की जाती है। उससे पहले  चंदन ,रोली ,माला ,फूल आदि लगाया जाता है।  और बीच में मंत्री का जाप किया जाता है। पूजा अर्चना के बाद सभी लोगों में प्रसाद वितरित किया जाता है और फिर प्राण प्रतिष्ठा का समापन हो जाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...