back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind Vs Eng: शुभमन गिल को आखिरी चेतावनी, रवि शास्त्री बोले- मत भूले पुजारा…

Shubhman Gill and Pujara: टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप साबित हो रहे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को पूर्व कोच रवि शास्त्री ने आखिरी चेतावनी दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप साबित हो रहे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को पूर्व कोच रवि शास्त्री ने आखिरी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुभमन का प्रदर्शन नहीं सुधरता है तो उनका टेस्ट टीम से पत्ता कटना तय है। रवि शास्त्री इस बात से निराश हैं कि शुभमन अच्छी शुरुआत करने के बावजूद लंबी पारी नहीं खेल रहे हैं। शास्त्री ने चेताया कि चेतेश्वर पुजारा टीम में उन्हें रिप्लेस करने को तैयार बैठे हैं।

6 मैचों में एक भी बड़ी पारी नहीं

6 टेस्ट मैचों से शुभमन बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शुभमन अच्छी शुरुआत किए थे, लेकिन 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रवि शास्त्री ने मैच के दौरान कमेंट्री में कहा कि शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी को टीम में जगह पक्की करने के लिए खुद को साबित करने की जरूरत है।

टीम पर बढ़ रहा दबाव

पूर्व कोच ने युवा खिलाड़ियों को चेतेश्वर पुजारा की याद दिलाई। कहा कि यह नई टीम है। अधिकतर खिलाड़ी युवा हैं, लेकिन इनको खुद को साबित करने की जरूरत है। याद रखना होगा कि पुजारा टीम में जगह लेने को तैयार बैठे हैं। पुजारा रणजी ट्रॉफी में लगातार रन बना रहे हैं।

11 टेस्ट पारियों में सिर्फ एक 50

शुभमन ने 11 टेस्ट पारियों में सिर्फ एक फिफ्टी लगाई है। गिल इन 11 पारियों में महज 18 की औसत से 207 रन बनाए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी के बाद शुभमन के लिए टीम में जगह बचाना बेहद मुश्किल होगा। सरफराज खान भी घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित कर चुके हैं। टीम मैनेजमेंट पर सरफराज को मौका देने का दबाव है। पुजारा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद से टीम से बाहर हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...