back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs NZ T20 WC Final: फाइनल से पहले जानें आंकड़ों के हिसाब से कौन सी टीम किसपर पड़ेगी भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IND vs NZ T20 WC Final खेला जाना है। जिसके बाद विश्व को टी20 का विश्व विजेता मिल जाएगा। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के नेल बाइटिंग मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली थी। जबकि बात करें न्यूजीलैंड की तो वह साउथ अफ्रीका को हराकर पहले ही अपनी जगह फाइनल में पक्की कर चुकी थी। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। लेकिन फैंस मेंं इस बात को लेकर भी दिलचस्पी बनी हुई है कि आंकड़ों के लिहाज से कौन सी टीम का पलड़ा भारी है।

आंकड़ों के लिहाज से कौन किस पर रहा भारी

31 जनवरी 2026 का दिन ऐसा था जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर 271 रन बनाए थे। इस दौरान 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रन बना दिए थे। इसके अलावा भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 238 रन का स्कोर नागपुर में 21 जनवरी 2026 को बनाया था. वहीं 2023 में अहमदाबाद में खेले गए एक मुकाबले में भारत ने 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इन आंकड़ों से साफ है कि भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े स्कोर बनाने की क्षमता रखते हैं।

IND vs NZ Team Squad

भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा।

न्यूजीलैंड- टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे।

Advertisementspot_img

Also Read:

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक बड़ी श्रृंखला है। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस कई ऐसे स्टेडियम हैं जहां से...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵