back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Budget 2025 Expectations: क्या बजट सुनकर युवाओं बुजुर्गों के चेहरे पर आएगी खुशी, सरकार से महिलाओं को बड़ी आस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब से चंद घंटों में वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश करेंगी जिससे देश के युवाओं और बुजुर्गों व महिलाओं को ढेर सारी उम्मीदें हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर के लोग आज बजट 2025-26 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही घंटों में आम बजट पेश करेंगी, जिससे युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं कि इन वर्गों को सरकार से क्या-क्या उम्मीदें हैं।

युवाओं की उम्मीदें, टैक्स कटौती और रोजगार के अवसर

देश के कामकाजी युवाओं को इस बजट से सबसे बड़ी उम्मीद टैक्स में कटौती की है। खासकर महानगरों में रहने वाले युवा मानते हैं कि उनकी आय पर ज्यादा टैक्स लगने के बावजूद सुविधाएं सीमित हैं। इसके अलावा रोजगार के नए अवसर पैदा करने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है ताकि युवा विदेश जाने की बजाय देश में ही काम करें। स्टार्टअप सेक्टर के लिए विशेष घोषणाएं हों जिससे रोजगार और अर्थव्यवस्था दोनों को बढ़ावा मिले। स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार की भी मांग है ताकि युवा 2030 और 2036 के ओलंपिक के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।

 सशक्तिकरण और आर्थिक सहयोग

महिलाओं को उम्मीद है कि बजट 2025 में भी महिला सशक्तिकरण पर खास ध्यान दिया जाएगा। पिछले साल सरकार ने इस दिशा में तीन लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे। इस बार महिला सम्मान बचत योजना की अवधि बढ़ाने की उम्मीद है। ‘मिशन शक्ति’, ‘मातृ वंदना योजना’, और ‘जननी सुरक्षा योजना’ जैसी योजनाओं के बजट में बढ़ोतरी की मांग है। महिला उद्यमियों को उम्मीद है कि सस्ते कच्चे माल और आसान लोन की सुविधा मिलेगी ताकि वे अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें। महंगाई से राहत की भी महिलाओं को सरकार से बड़ी उम्मीद है।

बुजुर्गों की उम्मीदें, टैक्स में राहत और बेहतर बचत योजनाएं

देश के सीनियर सिटीजन्स को इस बजट से खासतौर पर टैक्स में राहत की उम्मीद है 10 लाख रुपये तक की सालाना आय पर टैक्स छूट की मांग है। सेविंग्स स्कीम पर ज्यादा ब्याज दरें देने की अपेक्षा है ताकि बिना रेगुलर इनकम के भी खर्च चल सके। न्यू टैक्स रिजीम के तहत बेसिक एक्जंप्शन लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की मांग है। मेट्रो शहरों में हाउस रेंट अलाउंस बढ़ाने की उम्मीद है ताकि रहने के खर्च में कुछ राहत मिल सके। जैसे-जैसे बजट पेश होने का समय नजदीक आ रहा है, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की उम्मीदें भी बढ़ती जा रही हैं। अब देखना यह है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती हैं और देश के अलग-अलग वर्गों को क्या राहत देती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...