back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति मुर्मू को सोनिया गांधी ने कहा- ‘Poor Lady’ मचा बवाल, बीजेपी ने बताया राष्ट्रपति का अपमान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संयुक्त रूप से दोनों सदनों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के कामों का जिक्र किया। बीजेपी ने कहा कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के एक बयान पर सियासत गरमा गई है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को “Poor Lady” कहा, जिससे बीजेपी ने कड़ा ऐतराज जताया और इसे देश के सर्वोच्च पद पर आसीन एक आदिवासी महिला का अपमान बताया।

बीजेपी का हमला-सोनिया गांधी को मांगनी चाहिए माफी

बीजेपी नेताओं ने सोनिया गांधी के इस बयान की आलोचना करते हुए इसे असंवेदनशील करार दिया। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा, “राष्ट्रपति का अभिभाषण सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा था, जो बहुत प्रभावी था। सोनिया गांधी का बयान राष्ट्रपति का अपमान है।” बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा, “सोनिया गांधी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।” उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह बार-बार लॉन्च होने की कोशिश करते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को बताया ‘बोरिंग’

सोनिया गांधी के अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी करते हुए इसे ‘बोरिंग’ करार दिया। बीजेपी ने उनके इस बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह राष्ट्रपति के प्रति अनादर का भाव दिखाता है।

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

शुक्रवार (31 जनवरी 2025) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे “एक राष्ट्र, एक चुनाव” और “वक्फ (संशोधन) विधेयक” जैसे कानूनों पर तेज़ी से काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की नीतियों के चलते देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। इसके अलावा, आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण की दिशा में सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया।

आर्थिक सर्वेक्षण पेश, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही 1 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। इस दिन केंद्रीय बजट 2025 पेश किया जाएगा, जिस पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

मार्च में बदलते मौसम बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵