back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Air Pollution: प्रदूषण पर आरोप प्रत्यारोपण जारी, गोपाल राय बोले- BJP जिम्मेदार, कपिल मिश्रा ने दिया जवाब

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में दीपावली के बाद हवा और ज्यादा खराब होने से एक बार फिर सांसों पर संकट मंडराने लगा है। एनसीआर के प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में है।

नई दिल्ली, 14 नवंबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में दीपावली के बाद हवा और ज्यादा खराब होने से एक बार फिर सांसों पर संकट मंडराने लगा है। एनसीआर के प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा- बारिश और हवा के चलते प्रदूषण का स्तर कम हो गया। दिल्ली के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध और पटाखे पर सरकारी प्रतिबंधों का पालन किया।

गोपाल राय ने आगे कहा कि हमने कुछ स्थानों पर देखा, विशेष रूप से भाजपा नेताओं ने पटाखों का प्रचार किया। कुछ स्थानों पर पटाखे फोड़े गए और उसी के कारण आज AQI बढ़ गया है। यदि वे पटाखे नहीं फोड़े गए होते, तो AQI कम रहता।

भाजपा ने दिया गोपाल राय को जवाब

वहीं, दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने वायु प्रदूषण पर गोपाल राय के बयान को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के लिए पटाखों को जिम्मेदार ठहराना मूर्खता है। एक सप्ताह पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक 400-500 के आसपास था। दिवाली के बाद यह 296 है। यदि पटाखों से प्रदूषण होता है, तो गाजा में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक होगा होना चाहिए प्रदूषण के खिलाफ लड़ो।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 450 पर आ गया। राजधानी के आरकेपुरम में एक्यूआई 417, पंजाबी बाग में 410, आईटीओ में 430 और जहांगीरपुरी में 428 रहा। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आगामी कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ कोहरा भी छाने लगेगा।

ध्वनि प्रदूषण

सांसों में मंडराते संकट के बीच दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने दीपावली पर दिल्ली में 31 जगहों पर ध्वनि प्रदूषण का आकलन किया। इनमें 7 साइलेंस जोन, 8 आवासीय क्षेत्र, 11 व्यापारिक और 5 औद्योगिक क्षेत्र शामिल रहे। इस दौरान नजफगढ़ में सबसे कम और करोलबाग में सबसे ज्यादा स्तर दर्ज किया गया। नजफगढ़ में सबसे कम ध्वनि प्रदूषण 53.7 डेसीबल और करोलबाग में सबसे अधिक 84.5 रहा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵