back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024: ICC टूर्नामेंट में पहली बार Kohli Golden Duck, Saurabh Netravalkar ने बनाया रिकॉर्ड

IND vs USA : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली का फ्लॉप शो जारी है। उनका बल्ला भारत और अमेरिका मैच में भी नहीं चला। वह गोल्डन डक के शिकार हो गए।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) में भारत के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली का फ्लॉप शो जारी है। उनका बल्ला भारत और अमेरिका मैच में भी नहीं चल सका। कोहली न्यूयॉर्क स्थित नासाउ काउंटी स्टेडियम में गोल्डन डक के शिकार हो गए। ऐसा पहली बार हुआ है कि कोहली आईसीसी टूर्नामेंट में गोल्डन डक के शिकार हुए। उनको भारतीय मूल के ही तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने आउट किया। नेत्रवलकर ने पहले ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली और कोहली को जाल में फंसा लिया। कोहली ने ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन विकेट गंवा बैठे। सौरभ की गेंद ने कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर एंड्रीस गौस के हाथों में चली गई। 

कोहली को गोल्डन डक करने वाले पहले गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर 

किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में कोहली को गोल्डन डक करने वाले सौरभ नेत्रवलकर पहले गेंदबाज हैं। दरअसल, नेत्रवलकर आईसीसी टूर्नामेंट में कोहली को गोल्डन डक पर आउट करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। बता दें कि, कोहली मौजूदा टूर्नामेंट में तीसरी बार कोई कमाल दिखाए बगैर पवेलियन लौटे। वह आयरलैंड के खिलाफ एख रन ही बना सके थे। उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध चार रन जुटाए। न्यूयॉर्क की पिच बल्लेबाजों के लिए काल बनी हुई है। दिग्गज बल्लेबाजों को रनों को लिए जूझना पड़ रहा है। 

सौरभ नेत्रावलकर ने रोहित शर्मा को भी भेजा पवेलियन

नेत्रवलकर ने बुधवार को खेले गए इंडिया वर्सेस अमेरिका मैच में कोहली को आउट करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को भी अपना शिकार किया। उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित को हरमीन सिंह के हाथों लपकवाया। ‘हिटमैन’ 6 गेंदों में 3 रन बना सके। रोहित बैक ऑफ लेंथ गेंद पर गच्चा खाए। इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर अमेरिका को पहले बैटिंग का न्योता था। अमेरिकी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 9 रन पर चार विकेट झटके थे। यह टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। 

अर्शदीप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच

मैच में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। अर्शदीप ने चार ओवर गेंदबाजी कर केवल 9 रन लुटाए। इन्होंने 4 विकेट भी झटके। इनकी इकोनॉमी 2.20 रही। इस कारण अर्शदीप को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 50 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के भी जड़े। उनकी स्ट्राइक रेट 102.04 रही।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in



Advertisementspot_img

Also Read:

Team India reached Hanuman Temple: ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, सूर्यकुमार यादव, गंभीर और जय शाह ने लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम जश्न में डूबी हुई है। जीत के बाद कप्तान Suryakumar Yadav,...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵