back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024:भारत और अमेरिका के बीच होगा टक्कर का मुकाबला, जानें किस टीम का पलड़ा होगा भारी

भारत और अमेरिका के बीच आज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के अहम खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर बनी रहेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | भारत और अमेरिका के बीच बुधवार को मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में भारत बेहतर प्रदर्शन को लेकर आगे के मुकाबले में लय हासिल करने का प्रयास करेगी। अमेरिका की टीम पहले बार टूर्नामेन्ट में खेल रही है, लेकिन उन्होंने दो मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में मेजबानों को कम आंकने को लेकर भारत को परेशानी में डाल सकता है। 

भारतीय टीम मुकाबबले में अमेरिका को हराकर सुपर 8 में जगह बनाने की कोशिश करेगी। न्यूयाॅर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजो के लिए बेहतर नहीं है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने काफी स्ट्रगल किया। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। 

अमेरिका के खिलाफ भारत को सतर्क रहना होगा। क्योंकि इस टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी। अमेरिका टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय मूल के हैं। सूची में सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। पिच को लेकर टीमों में भले ही काफी अंतर पैदा किया हो लेकिन अमेरिका के लिए ये मुकाबला आसान नहीं होगा। 

अमेरिका की टीम में भारतीय मूल के आठ खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इसके अलावा टीम में पाकिस्तान मूल के दो खिलाड़ी हैं। वहीं वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड का खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं। पाकिस्तान पर सुपर ओवर में अमिरिका टीम ने जीत दर्ज की थी। उनको भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 

अमेरिका की टीम में मोनांक पटेल, हरमीत, नेत्रवलकर, जेसी सिंह और नोशतुश केंजीगे जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। दूसरी तरफ रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत अपनी प्रदर्शन से टीम इंडिया को जीत दिलाने में नजर बनाए रहेंगे। 

कैसा होगा पिच का हाल

 नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच ड्रॉप पिच मानी जाती है, मैच कम स्कोर वाले रहे हैं। पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को खूब लाभ मिला है। क्योंकि तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआत ओवर में काफी मदद मिलती है। वहीं आखिरी टी20 बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

भारत प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

 अमेरिका प्लेइंग 11: मोनांक पटेल (कप्तान और विकेट कीपर), स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस, आरोन जोन्स, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, नितीश कुमार, अली खान, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, नोस्तुश केंजीगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल, अर्शदीप सिंह पर नाराज हुए तिलक वर्मा, बिना परमिशन बना रहे थे VIDEO

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मुकाबले के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम से जुड़ा एक वीडियो...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵