back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

KKR vs SRH, IPL final: केकेआर के मैच विनर खिलाड़ी मिचेल स्टार्क लेंगे रिटायरमेंट! ट्रॉफी जीतने के बाद दिए संकेत

IPL 2O24: आईपीएल 2024 की ट्रॉफी KKR ने जीत ली है। इसे लेकर KKR के फैंस में उत्साह हैं। मगर, केकेआर के बाद एक दिग्गज खिलाड़ी के बयान से फैंस टेंशन में आ गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मात देकर ट्रॉफी जीत ली है। गौतम गंभीर के मेंटरशिप में केकेआर की यह दूसरी ट्रॉफी है। कोलकाता ने इससे पहले 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की ही कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। केकेआर के जश्न के बीच टीम के दिग्गज खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने संन्यास की ओर इशारा कर दिया है।

फाइनल मुकाबले में केवल 14 रन देकर झटके 2 विकेट

बता दें, इस आईपीएल ट्रॉफी को कोलकाता नाइट राइडर्स की झोली में डालने में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का बड़ा योगदान रहा। फाइनल मुकाबले में स्टार्क ने 3 ओवर में केवल 14 रन देकर 2 विकेट गिराए। इससे पहले लीग की शुरुआत के बाद स्टार्क के प्रदर्शन पर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन इस गेंदबाज ने फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। मिचेल स्टार्क ने केकेआर की जीत के बाद बड़ा बयान दिया। स्टार्क ने अपने संन्यास की ओर इशारा किया है। इससे केकेआर के फैंस के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के भी करोड़ों फैंस तनाव में आ गए हैं। फैंस के मन में स्टार्क के बयान के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।

मैं कॅरियर के अंत के करीब हूं: स्टार्क

मिचेल स्टार्क ने कहा है कि मैं अपने कॅरियर के अंत के करीब हूं। मैं एक फॉर्मेट से जल्द संन्यास ले सकता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने आईपीएल में काफी आनंद लिया है। अगर, मुझे फिर से कोलकाता रिटेन करेगी तो काफी खुशी होगी। मैं फिर से कोलकाता के लिए खेलना चाहता हूं। स्टार्क ने अपने इस बयान से सबको हैरान कर दिया है। बता दें, स्टार्क ने इस आईपीएल में 14 मुकाबले खेले हैं। इनमें 26.12 की इकोनॉमी से 17 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 33 रन देकर 4 विकेट है।

ऑस्ट्रेलिया के टी-20 स्क्वाड में स्टार्क

आईपीएल के बाद मिचेल स्‍टार्क अब टी-20 वर्ल्‍ड कप में हिस्‍सा लेने को ऑस्‍ट्रेलिया टीम से जुड़ेंगे। मिचेल स्टार्क के अलावा कई और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अब अपनी टीम के साथ जुड़ेंगे। इसके अलावा अलग-अलग आईपीएल टीमों के खिलाड़ी भी अपने-अपने देश की टीम से जुड़ेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज दो जून से हो रहा है। सभी टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए अमेरिका पहुंच भी चुकी है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 5 जून को होना है। इससे पहले प्रैक्टिस मैच होने हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है! इस दिन जारी होगा IPL का पूरा शेड्यूल, पहले मैच में KKR-SRH होंगे आमने सामने

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 18वें सीजन का पूरा शेड्यूल जल्द जारी होने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक,...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...