back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

KKR vs SRH: कोलकाता के 10 साल का इंतजार समाप्त; तीसरी बार जीती खिताब, जानें मैच का पूरा हाल

IPL 2024 Final KKR vs SRH: आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत लिया। केकेआर तीसरी बार चैंपियन बनी है। टीम को 10 साल से खिताब का इंतजार था।

नई दिल्ली, रफ्तार। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2024 (IPL) का खिताब जीत लिया है। टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है। वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों पर 50 रन बनाए। यह मुकाबला शुरुआत से ही एकतरफा लग रहा था। केकेआर ने रन मशीन कहे जाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को रनों के लिए तरसा दिया। केकेआर के गेंदबाज लगातार हैदराबाद को झटका देते रहे। नतीजतन पूरी टीम केवल 113 रनों पर ढेर हो गई। यह सबसे कम स्कोर है।

KKR ने 10.3 ओवर में ही जीता खिताब

केकेआर ने 2 विकेट के नुकसान पर 10.3 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद और आतिशी पारी खेली। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 गेंदों पर 39 रन जड़े। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और शाहबाज अहमद ने 1-1 विकेट झटका।

कोलकाता तीसरी बार बनी चैंपियन

इससे पहले KKR ने 2012 और 2014 IPL फाइनल में एंट्री की थी। दोनों बार कप्तान गौतम गंभीर थे। फिर टीम 2021 में फाइनल में पहुंची थी और कप्तान ओएन मोर्गन थे। हालांकि टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली थी। कोलकाता ने तीसरा खिताब जीत लिया है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद एक ही बार खिताब जीती है।

KKR के गेंदबाजों के आगे SRH बल्लेबाज रहे बेबस

आज मुकाबले में केकेआर के गेंदबाज हावी रहे। उनके सामने हैदराबाद के बल्लेबाजों की पतली रही। कोलकाता के खिलाफ SRH के कप्तान पैट कमिंस ने 24 और एडेन मार्करम ही सबसे अधिक 20 रन बना सके। हेनरिक क्लासेन ने 16 रन बनाए। केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने 3 विकेट झटके। मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट गिराए। वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट झटका।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गौतम गंभीर को देख दर्शकों ने लगाए ‘हाय-हाय’ के नारे, विराट कोहली ने भी किया रिएक्शन, वीडियो वायरल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज ने सिर्फ खेल...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...