back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024 Awards: ऑरेंज-पर्पल कैप, सुपर सिक्सेज ऑफ द सीजन, बेस्ट कैच….जानें किसने हासिल किया कौन-सा अवॉर्ड

IPL 2024 Award Winners: आईपीएल 2024 की विजेता टीम के बाद अन्य विनरों का भी ऐलान हुआ। बल्लेबाजी से लेकर विभिन्न लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट इस स्टोरी में देख रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 (IPL 2024) का फाइनल मुकाबला उम्मीदों के अनुसार रोमांचक नहीं रहा। मैच में गौतम गंभीर के मेंटरशिप वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शुरुआत से ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर भारी रही। केकेआर ने मुकाबले को जीतकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। टीम को 20 करोड़ रुपए इनाम राशि मिली। वहीं, रनरअप टीम यानी सनराइजर्स हैदराबाद को 12.5 करोड़ रुपए मिले।

विराट कोहली को ऑरेंज कैप, हर्षल को पर्पल कैप

इस आईपीएल में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था। कोहली ने किसी भी बल्लेबाज के लिए ऑरेंज कैप जीतने का मौका नहीं छोड़ा। इस खिलाड़ी ने 741 रन बनाकर पूरे टूर्नामेंट में अपने पास ऑरेंज कैप रखा। वहीं, लीग में सबसे अधिक विकेट लेने के लिए हर्षल पटेल को पर्पल कैप मिली।

स्ट्राइकर ऑफ द मैच बने वेंकटेश अय्यर

इस आईपीएल में स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच का खिताब वेंकटेश अय्यर को दिया गया। अल्टीमेट फैंटेसी प्लेयर बने मिचेल स्टार्क। सुपर सिक्सेज ऑपफ द मैच का अवॉर्ड वेंकटेश अय्यर को दिया गया। मैच में सबसे ज्यादा चौके लगाने के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज अवॉर्ड से नवाजे गए। इसी तरह सबसे ज्यादा डॉट बॉल-हर्षित राणा, प्लेयर ऑफ़ द मैच-मिचेल स्टार्क, इमर्जिंग प्लेयर-नीतीश रेड्डी, स्ट्राइकर ऑप द सीजन बने फ्रेजर मैकगर्क।

इस IPL में सुपर सिक्स लगाने वाले अभिषेक शर्मा

इस आईपीएल में फैंटेसी प्लेयर ऑफ़ द सीजन का अवॉर्ड सुनील नारायण के खाते में गया। वहीं, सुपर सिक्सेज ऑफ द सीजन के खिताब से अभिषेक शर्मा सम्मानित किए गए। सीजन में सबसे ज्यादा चौके- ट्रेविस हेड, बेस्ट कैच-रमनदीप सिंह, फेयरप्ले अवॉर्ड-सनराइजर्स हैदराबाद, पर्पल कैप-हर्षल पटेल, ऑरेंज कैप-विराट कोहली, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर-सुनील नारायण, बेस्ट पिच एंड ग्राउंड-हैदराबाद, विनर-केकेआर, रनरअप-सनराइजर्स हैदराबाद रही।

मैच में क्या हुआ?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2024 (IPL) का खिताब जीत लिया है। टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है। वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों पर 50 रन बनाए। यह मुकाबला शुरुआत से ही एकतरफा लग रहा था। केकेआर ने रन मशीन कहे जाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को रनों के लिए तरसा दिया। केकेआर के गेंदबाज लगातार हैदराबाद को झटका देते रहे। नतीजतन पूरी टीम केवल 113 रनों पर ढेर हो गई। यह सबसे कम स्कोर है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...