back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SRH VS GT: बारिश की वजह से मैच हुआ रद्द, प्लेऑफ में पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2024 : सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। हैदराबाद ने प्लेऑफ में क्वालिफाई कर लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| आईपीएल 2024 में सनराइजर्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। हैदराबाद में गुरुवार शाम से रात तक बारिश हो रही थी। ऐसे में अंपायर्स ने दोनों कप्तानों से चर्चा कर मैच रद्द करने का निर्णय लिया है। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं।

हैदराबाद ने प्लेऑफ में किया क्वालिफाई

मौजूदा सीजन का 66वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। गुजरात और हैदराबाद को एक-एक अंक मिला। ऐसे में हैदराबाद की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई है।

गुजरात पहले ही हो गई थी प्लेऑफ से बाहर

इसी के साथ सनराइजर्स की टीम मौजूदा सीजन के प्लेऑफ में पहुंच गई है। हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। गुजरात का लगातार दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। गुजरात 14 मैचों के बाद 12 अंक तक ही पहुंच पाई। पिछली बार टीम प्लेऑफ रेस से बाहर हुई थी। जबकि कोलकाता को प्लेऑफ में जगह मिली थी।

GT टीम का इस सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम में साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल के अलावा कोई बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में नहीं नजर आया। साई सुदर्शन ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाया है। उनके नाम 12 मैचों में 527 रन हैं। बॉलिंग लिस्ट में मोहित शर्मा टॉप पर हैं। उन्होंने 13 विकेट हासिल किए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्किल करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

Border-2: क्रिकेटर राशिद खान ने शेयर किया पोस्ट, अहान और सुनील शेट्टी समेत अन्य सितारों ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने भी हाल ही में ‘बॉर्डर-2’ के सोशल मीडिया ट्रेंड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...