नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का आज मुकाबला होना है। लेकिन बारिश की वजह से दोनों हैदराबाद को फायदा हो सकता है। बारिश से मैच पर काफी असर पड़ने वाला है। गुजरात का पिछला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इससे टीम को तगड़ा नुकसान हुआ था।
इस मुकाबले का प्लेऑफ पर पड़ेगा असर
इस मैच का नतीजा प्लेऑफ के समीकरण पर पड़ने वाला है। हैदराबाद में बारिश होती रही तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएंगे। सनराइजर्स हैदरबाद के 15 अंक हो जाएंगे। वे तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी।
सीएसके के पास भी है मौका
रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली सीएसके 13 मैच में 14 अंकों के साथ अब तक अंक तालिका में तीसरे नंब पर बनी हुई है। सनराइजर्स जीत और मैच रद्द होने पर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। वहीं प्लेआफ में शामिल हो जाएगी। वहीं चौथे नंबर को लेकर चेन्नई, दिल्ली और आरसीबी में कड़ा मुकाबला होगा।
हैदराबाद को जीतना होगा दोनों मुकाबला
सनराइजर्स हैदराबाद को इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है। अगर हैदराबाद मुकाबला जीत लेती है तो प्लेआफ में शामिल हो जाएगी। अगर आरसीबी और सीएसके को प्लेआफ में पहुंचना है तो उम्मीद करनी होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद दोनों मुकाबला हार जाए। वहीं आरसीबी को सीएसके के खिलाफ जीत मिले। सबकुछ नेट रन रेट पर भी निर्भर करेगा। बारिश अगर हैदराबाद और गुजरात का बिगाड़ दिया तो सीएसके की उम्मीद को तगड़ा झटका लगेगा।
लखनऊ को किस्मत का चाहिए होगा साथ
लखनऊ को दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर होना होगा। लखनऊ को एक मुकाबला खेलना है जो मुंबई के खिलाफ होगा। मुंबई प्लेआफ से बाहर हो चुकी है, लेकिन वे जीत के साथ टूर्नामेन्ट को अलविदा कहना चाहेगी। लखनऊ 12 अंकों के साथ बाहर होगी। आरसीबी और सीएसके के बीच मुकाबला होना है। जो टीम जीतेगी वो टूर्नामेन्ट में आगे पहुंच जाएगी। हार वाली टीम टूर्नामेन्ट को अलविदा कहेगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




