back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024 टीम में शामिल होते ही इन खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस हुई खराब, IPL में 0, 2, 4 रन पर आउट हो रहे

IPL 2024: आईपीएल 2024 में अचानक से टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान के बाद यह देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप अगले महीने वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान मंगलवार को हुआ था। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम अपने मिशन पर रवाना होगी। टीम इंडिया ने साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। उसके बाद से भारतीय फैंस को वर्ल्ड कप का इंतजार है। इस बार फैंस को नई टीम से बहुत उम्मीदें हैं। वर्ल्ड कप स्क्वाड के लिए बीसीसीआई के सेलेक्टरों ने कई बड़े फैसले लिए। उन्होंने कुछ युवा खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया। वर्ल्ड कप के स्क्वाड का ऐलान होने के बाद से टीम इंडिया के बल्लेबाजों का खराब दौर शुरू हो गया है।

टीम ऐलान के बाद बल्लेबाज हुए फ्लॉप

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होने के बाद से बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप हो गए हैं। टीम के ऐलान के बाद से आईपीएल के तीन मुकाबले खेले गए हैं। रोहित शर्मा,सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, संजू सैमसन रन नहीं बना रहे हैं। स्क्वाड जारी किए जाने से पहले ये बल्लेबाज काफी अच्छे लय में थे। संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या 0 स्कोर पर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 4 रन, रवींद्र जडेजा ने 2 रन और सूर्य कुमार यादव ने 10 रनों की पारी खेली है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये बल्लेबाज अब तक वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा बनने के लिए रन बना रहे थे, क्योंकि हेड कोच राहुल द्रविड ने कहा था कि आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना जाएगा।

गेंदबाजों का भी यही हाल

टीम के बल्लेबाजों ने अब तक आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को खास प्रभावित किया था। वहीं, गेंदबाजों की बात करें तो वे स्क्वाड जारी होने से पहले भी खास प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य गेंदबाज महंगे साबित हुए हैं। इनमें अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज थे, लेकिन 02 मई को खेले गए मैच में युजवेंद्र चहल ने भी निराश किया। चहल ने सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर में 62 रन दिए और एक भी विकेट नहीं झटका।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंडिया का स्क्वाड

कप्तान रोहित शर्मा, उप कप्तान हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...