back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CSK vs SRH: प्लेऑफ से बाहर होगी सीएसके, एसआरएच के पूर्व कोच ने चेन्नई समेत इन टीमों पर किए बड़े दावे

CSK vs SRH, IPL 2024: आईपीएल 2024 अब प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच चुकी है। प्लेऑफ की टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल सीजन 17 (IPL Season 17) का आधा सफर समाप्त हो गया है। सभी टीमें करीब-करीब आधा मैच खेल लिए हैं। अब टीमें अंकगणित के चक्कर में जुटी हैं, ताकि किसी तरह उनकी टीम प्लेऑफ (IPL 2024 Playoff) में जगह बना ले। इसमें राजस्थान का पहुंचना बेहद आसान है। जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन लग रहा है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम की राह भी मुश्किल दिख रही है। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पूर्व कोच टॉम मूडी ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी।

इन टीमों को बताया दावेदार

टॉम मूडी से चार टीमों का नाम पूछा गया था, जो उनके अनुसार प्लेऑफ में जा सकती हैं। इस पर टॉम ने बताया कि मैंने शुरुआत में ही कहा था कि सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचेगी। मैं अब भी इनके साथ हूं।

चौथे स्थान पर CSK

फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम सात मैचों में से चार जीती है। 8 अंकों के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। चेन्नई के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के 8-8 अंक हैं। तीनों टीमों में केवल रन रेट का अंतर है। इस कारण चेन्नई की चौथे स्थान पर सुरक्षित नहीं है। टॉम मूडी ने राजस्थान रॉयल्स लेकर कहा कि वह प्लेऑफ में जाने के बेहद करीब है। मुंबई इंडियंस ने 8 मैच खेलकर सिर्फ तीन में जीत दर्ज की है। टीम छह अंकों के साथ वह 8वें स्थान पर हैं।

सीएसके और हैदराबाद का मैच 28 को

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 अप्रैल को मुकाबला होना है। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। दरअसल, दोनों टीमें काफी मजबूत हैं। इस सीजन में हैदराबाद ने आईपीएल 2024 का सबसे हाई स्कोर बनाया है। टीम ने तीन बार यह कारनामा किया है। वहीं मैचों में जीत भी दर्ज कर रही है। दूसरी ओर चेन्नई में भी दमदार खिलाड़ियों की फौज है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश रेड्डी के पिता ने बेटे के क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी, बांग्लादेश के खिलाफ खूब गरजा था बल्ला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के ऑल राउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी के पिता मुतयाला रेड्डी ने हिंदुस्तान जिंक की सरकारी नौकरी से 25 साल...
spot_img

Latest Stories

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵