back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RCB को एक और बड़ा झटका; Maxwell हुए टीम से बाहर, बोले-टीम में किसी और खिलाड़ी को…

Glenn Maxwell : आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने टीम छोड़ दी है। वह कुछ समय क्रिकेट से दूर रहना चाहते हैं। उन्होंने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।

नई दिल्ली, रफ्तार। इस आईपीएल में आरसीबी का बुरा दौर खत्म नहीं हो रहा है। पहले टीम लगातार मैच हार रही थी। अब टीम के स्टार ऑलराउंडर ने इस सीजन से खुद को बाहर ले लिया है। अब ग्लेन मैक्सवेल फैंस को खेलते नहीं दिखेंगे। 15 अप्रैल को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ था। हैदराबाद ने 25 रनों से मैच जीत लिया था। इस मैच में भी मैक्सवेल नहीं थे।

मैक्सवेल के लिए खराब रहा यह सीजन

IPL 2024 में RCB को मैक्सवेल से काफी उम्मीदें थीं। उन उम्मीदों पर यह खिलाड़ी खरा नहीं उतर सका। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मैक्सवेल का प्रदर्शन कमाल का था, लेकिन वह आईपीएल में अपनी लय में नहीं दिखे। मैक्सवेल ने आईपीएल छोड़ने से पहले कहा कि उनको मानसिक और शारीरिक रूप से आराम चाहिए, जिसके लिए यह सही समय है। कहा-मेरी जगह अब टीम में किसी और खिलाड़ी को मौका मिलना चाहिए, जो उस रोल को अच्छे से निभाए। लीग छोड़ने से पहले मैक्सवेल ने कोच और कप्तान से बात की, जिस पर दोनों ने भी सहमति जताई थी।

फैंस के आ रहे रिएक्शन

मैक्सवेल के बाहर होने के बाद अब फैंस के काफी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि मैक्सवेल का आईपीएल 2024 से बाहर होना आरसीबी के लिए बड़ा झटका नहीं है, क्योंकि उन्होंने खास कमाल नहीं दिखाया था। एक यूजर ने कमेंट किया-मैक्सवेल ने टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए आईपीएल छोड़ा है। अन्य यूजर ने लिखा- कहीं हार तो थकान की वजह नहीं।

लीग में RCB की हालत

आईपीएल का यह सीजन RCB के लिए बेहद खराब रहा है। टीम 7 में से 6 मैच हारी है। RCB प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। एक और हार RCB को प्लेऑफ से बाहर कर देगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप में फील्डिंग ने भी बदला मैच का रुख, ये हैं सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में जब दिग्गज खिलाड़ियों की चर्चा होती है, तो अक्सर नजरें रन बनाने वालों...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...