back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ravindra Jadeja: जडेजा ने आईपीएल में किया ऐतिहासिक कारनामा, रन, विकेट और कैच में बनाए रिकॉर्ड

IPL 2024: आईपीएल में सोमवार यानी 8 अप्रैल को चेन्नई ने जबर्दस्त वापसी की। वहीं, टीम की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा ने आईपीएल में खास रिकॉर्ड बनाए।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए। जडेजा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम तो जीत दिलाई। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मैच में कमाल की गेंदबाजी और फिल्डिंग में योगदान दिया। उन्होंने इस मैच के दौरान ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आईपीएल में इससे पहले कोई नहीं बना सका था।

4 विकेट झटके, 100वां कैच पकड़ा

जडेजा इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए केवल 18 रन देकर 4 विकेट झटके। जडेजा ने मैच में बतौर खिलाड़ी 2 कैच भी लपके। उन्होंने इन दो कैचों के साथ आईपीएल में अपने 100 कैच पूरे किए। वह आईपीएल में 100 कैच पकड़ने वाले 5वें खिलाड़ी हैं।

IPL के सबसे सफल ऑलराउडरों में एक

जडेजा IPL के सबसे सफल ऑलराउंडर्स में से हैं। वह IPL में 2776 रन बनाए हैं। उन्होने 156 विकेट भी लिए हैं। अब 100 कैच भी पूरे कर लिए हैं। जडेजा IPL इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं, जिसने 1000 रन बनाए और 100 विकेट लेने के साथ 100 कैच भी पकड़े हैं। उनके अलावा कोई खिलाड़ी तीनों मुकाम आईपीएल में एक साथ नहीं छू पाया है।

92 खिलाड़ियों ने बनाए हैं 1 हजार से अधिक रन

बता दें IPL में 1000 या उससे ज्यादा रन 92 खिलाड़ियों ने बनाए हैं। 100 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा 24 गेंदबाजों ने किया है। 7 खिलाड़ी 100 या उससे ज्यादा कैच लिए हैं, लेकिन जडेजा इकलौते खिलाड़ी हैं, जिनका नाम तीनों लिस्ट में है।

जडेजा के शानदार आंकड़े

2776 रन, 156 विकेट, 100 कैच।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया की सबसे रोमांचक टी20 लीग माना जाता है, जहां हर सीजन बल्लेबाज नए-नए रिकॉर्ड (IPL...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵