back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संतोष ट्राफी जीतने पर केरल टीम को एक करोड़ रुपये देंगे यूएई के कारोबारी

तिरुवनंतपुरम, 2 मई (आईएएनएस)। संतोष ट्रॉफी फाइनल से पहले यूएई के मलयाली उद्यमी शमशीर वयालिल ने सोमवार को मलप्पुरम में राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट जीतने पर केरल फुटबॉल टीम को एक करोड़ रुपये देने का वादा किया है। शमशीर वीपीएस हेल्थकेयर के चेयरमैन और एमडी हैं और अरबपति बिजनेसमैन एमए. यूसुफ अली के दामाद भी हैं। केरल अपना सातवां खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहा है और पश्चिम बंगाल से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। शमशीर ने कहा, केरल को संतोष ट्रॉफी के फाइनल में खेलते हुए देखना खुशी की बात है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे उम्मीद है कि वे भारतीय फुटबॉल में सबसे प्रतिष्ठित ट्राफियों में से एक को जीतने में सक्षम हैं। शमशीर ने इससे पहले भारतीय हॉकी के गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया था, जब टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। केरल ने ग्रुप चरण में पहले ही पश्चिम बंगाल को 2-0 से हरा दिया था। केरल टीम ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया, खासकर सेमीफाइनल में जब उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ 7-3 से जीत हासिल की। –आईएएनएस एचएमए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...